उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

On
School Ad

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में खाली पड़े पांचों पदों को भरते हुए नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।

 

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल 3% से ज्यादा टूटा, जानें पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर ये भी पढ़ें  कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल 3% से ज्यादा टूटा, जानें पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर

बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो डीएसपी भी बदले गए ये भी पढ़ें  बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो डीएसपी भी बदले गए

समारोह की एक खास बात यह रही कि भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया। गौरतलब है कि राज्य में काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों और बातचीत का सिलसिला भी जारी था। शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सभी खाली पदों को भर दिया गया। धामी सरकार में मंत्रिमंडल के पांच पद लंबे समय से खाली थे। इनमें से एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुआ था, जबकि दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के चलते रिक्त हुआ।

उत्तम नगर हत्याकांड: कांग्रेस सांसद जावेद का आरोप- 'लोगों को मिल रहीं खुली धमकियां', लिखा अमित शाह को पत्र ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड: कांग्रेस सांसद जावेद का आरोप- 'लोगों को मिल रहीं खुली धमकियां', लिखा अमित शाह को पत्र

 

इसके अलावा, तीन पद पहले से ही खाली चल रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा शामिल रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने विधायक विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी नेताओं का जनसेवा के प्रति समर्पण, अनुभव और नेतृत्व प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति और दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्वतीय क्षेत्रों की समझ, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क की मजबूती से राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को बल मिलेगा। साथ ही सभी को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

Views: 42

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा का आदेश दिया है।...
Breaking News  मुख्य समाचार  मनोरंजन 
सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी

सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर (बड़गांव)।सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी बैंककर्मी और उसके दोस्त से शेयर ट्रेडिंग और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी न्यू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत

तेहरान/वाशिंगटन/तेल अवीव। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की शुक्रवार को अमेरिकी-इजराइली हवाई...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत

हरियाणा क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बोलीं- 'कोई साबित करे छोड़ दूंगी राजनीति', पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

पंचकूला। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर शोकॉज नोटिस के बाद कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने अपना...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बोलीं- 'कोई साबित करे छोड़ दूंगी राजनीति', पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर (बड़गांव)।सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी बैंककर्मी और उसके दोस्त से शेयर ट्रेडिंग और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी न्यू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

इफ्तार मामले में शिकायत करने वाले नेता रजत जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी

  बनारस। गंगा नदी में इफ्तार पार्टी को लेकर शिकायत करने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल   बता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
इफ्तार मामले में शिकायत करने वाले नेता रजत जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी

सहारनपुर: दोस्ती की आड़ में जनसेवा केंद्र संचालक से 'डिजिटल डकैती', साइबर ठगी के 9.15 लाख खाते में मंगाए

सहारनपुर। जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में विश्वासघात और साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दोस्ती की आड़ में जनसेवा केंद्र संचालक से 'डिजिटल डकैती', साइबर ठगी के 9.15 लाख खाते में मंगाए

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव