सहारनपुर: दोस्ती की आड़ में जनसेवा केंद्र संचालक से 'डिजिटल डकैती', साइबर ठगी के 9.15 लाख खाते में मंगाए

ठगी की रकम आते ही बैंक खाते हुए फ्रीज, कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

School Ad

सहारनपुर। जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में विश्वासघात और साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी दोस्ती का फायदा उठाकर एक जनसेवा केंद्र संचालक के बैंक खाते को साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने का जरिया बना लिया। आरोपी ने झांसा देकर संचालक के खाते में 9.15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने पीड़ित के बैंक खाते फ्रीज कर दिए। अब कोर्ट के कड़े रुख के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला नागल के गांव सैदपुरा का है, जहाँ गौरव धीमान नाम का युवक जनसेवा केंद्र चलाता है। गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान-पहचान कुतुबशेर थाना क्षेत्र के सराय कलंदर बक्श निवासी मोहम्मद हामिद से थी। हामिद ने गौरव को झांसा दिया कि उसका अपना बैंक खाता बंद हो गया है और उसे अपने जानकारों से करीब 2.15 लाख रुपये मंगाने हैं। गौरव ने दोस्त की मदद के लिए अपने केंद्र के खाते का उपयोग करने की अनुमति दे दी। 7 नवंबर 2025 को गौरव के खाते में उम्मीद से कहीं अधिक 9.15 लाख रुपये आ गए। इतनी बड़ी रकम देखकर गौरव ने आपत्ति जताई, लेकिन आरोपी हामिद ने उसे बातों में उलझा लिया। हामिद के कहने पर गौरव ने अपनी फर्म 'बीआर सप्लायर' के खाते में 4.95 लाख और आरोपी के एचडीएफसी खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद किस्तों में अन्य खातों में और नकद के रूप में भी रकम ली गई।

मेरठ: माधवपुरम गेट पर पिकअप की टक्कर से बच्चा घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा ये भी पढ़ें  मेरठ: माधवपुरम गेट पर पिकअप की टक्कर से बच्चा घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

जांच में खुला 'साइबर फ्रॉड' का राज
धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 21 नवंबर 2025 को गौरव के दोनों बैंक खाते अचानक फ्रीज हो गए। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि इन खातों में आई रकम 'साइबर फ्रॉड' की थी और देश के किसी अन्य हिस्से में हुई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। केवल गौरव ही नहीं, बल्कि जिन अन्य परिचितों के खातों में उसने पैसे भेजे थे, उनके खाते भी पुलिस ने ब्लॉक कर दिए हैं।

गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
पीड़ित गौरव धीमान ने जब खुद को कानूनी पचड़े में फंसा पाया, तो उसने न्याय की गुहार लगाई। स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर मामला कोर्ट पहुंचा। अब न्यायालय के आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हामिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ रही है जहाँ से यह ठगी की रकम जनसेवा केंद्र के खाते में भेजी गई थी।

स्टेज पर मंत्री अनिल कुमार का नाम भूले डिप्टी CM, फिर हाथ जोड़कर मांगी माफी ये भी पढ़ें  स्टेज पर मंत्री अनिल कुमार का नाम भूले डिप्टी CM, फिर हाथ जोड़कर मांगी माफी

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

11 हजार में बुक करें नई Hyundai Exter 2026 धांसू फीचर्स और CNG ऑप्शन के साथ सस्ती SUV का धमाका

अगर आप एक ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो बजट में फिट हो और फीचर्स में किसी महंगी गाड़ी से...
ऑटोमोबाइल 
11 हजार में बुक करें नई Hyundai Exter 2026 धांसू फीचर्स और CNG ऑप्शन के साथ सस्ती SUV का धमाका

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने किया पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण,  शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन पर दिया बल

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, संजय कुमार वर्मा ने आज पुलिस मॉडर्न स्कूल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने किया पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण,  शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन पर दिया बल

नोएडा में जिम्स व एमिटी ने क्लिनिकल प्रशिक्षण और अनुसंधान पत्र पर किया समझौता

नोएडा । छात्रों को क्लिनिकल प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के अवसर प्रदान करने के लिए आज एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बिहेवियरल...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में जिम्स व एमिटी ने क्लिनिकल प्रशिक्षण और अनुसंधान पत्र पर किया समझौता

लखनऊ में पति-पत्नी और बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम, मां-बेटे की माैत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दंपति और बेटे ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पति-पत्नी और बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम, मां-बेटे की माैत

औरैया में चैत्र नवरात्र में भागवत कथा का शुभारंभ, धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा

औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के बाबरपुर कस्बे में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में चैत्र नवरात्र में भागवत कथा का शुभारंभ, धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा

उत्तर प्रदेश

कोंच में मिठाई की दुकान में गैस रिफलिंग करते सिलेंडर फटा, दुकानदार झुलसा

उरई। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
 कोंच में मिठाई की दुकान में गैस रिफलिंग करते सिलेंडर फटा, दुकानदार झुलसा

जौनपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को अलविदा जुमा (रमजान का आखिरी शुक्रवार)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव