सहारनपुर में शेयर और IPO में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की

School Ad

सहारनपुर (बड़गांव)।सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी बैंककर्मी और उसके दोस्त से शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी दीपक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं। उनके व्हाट्सएप पर नौ जनवरी 2026 को एक अज्ञात नंबर से शेयर खरीद-बिक्री से संबंधित मैसेज आया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद 30 जनवरी को उसी नंबर से दोबारा संपर्क कर पांच पैसा एप के जरिए डिमैट अकाउंट खुलवाया गया। पांच फरवरी को पांच हजार रुपये निवेश करने पर 5500 रुपये और नौ फरवरी को जमा रकम पर 1250 रुपये का लाभ दिखाया गया। इसके बाद 11 फरवरी को भी पांच हजार रुपये निवेश कराए गए और फिर आरोपी ने आईपीओ में निवेश करने का लालच दिया। आरोप है कि 15 फरवरी से दो मार्च के बीच विभिन्न बैंक खातों में कई किस्तों में लाखों रुपये ट्रांसफर कराए गए। चार मार्च को 17,900 रुपये भी जमा कराए गए। नौ मार्च को पीड़ित के डिमैट अकाउंट में 53.86 लाख रुपये के शेयर अलॉट दिखाए गए। आरोपियों ने पूरी रकम जमा करने के लिए दबाव बनाया और 90 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच दिया। रुपये की व्यवस्था न होने पर पीड़ित ने 11 मार्च को 9.60 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेकर जमा कर दिया।
 
पीड़ित ने अपने दोस्त अनिल कुमार को भी इसमें शामिल किया। अनिल कुमार ने भी अलग-अलग खातों से कुल 27 लाख रुपये से अधिक की रकम आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दी। 12 मार्च को शेयर बेचने और रुपये निकालने की कोशिश की गई, लेकिन रकम खाते में नहीं आई। 16 मार्च को कस्टमर केयर नंबरों पर संपर्क किया गया तो आरोपियों ने कुल रकम पर 18 प्रतिशत सर्विस चार्ज एडवांस जमा करने की शर्त रख दी। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।
Views: 45

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

Kitchen gardening tips : घर बैठे उगाएं ताजी सब्जियां, किचन गार्डनिंग से बिना केमिकल का हेल्दी खाना पाए आसान तरीका

आज के समय में बाजार में मिलने वाली सब्जियों में बढ़ते रसायनों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया...
कृषि 
Kitchen gardening tips : घर बैठे उगाएं ताजी सब्जियां, किचन गार्डनिंग से बिना केमिकल का हेल्दी खाना पाए आसान तरीका

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

   भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का असर अब घरेलू ईंधन के दामों पर...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

जानसठ (मुजफ्फरनगर): पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज जानसठ कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

मुरादाबाद। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘जुम्मा अलविदा’ के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी बारिश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
टीएमयू फिजियोथेरेपी स्टुडेंट्स की साई में एजुकेशनल विजिट, खेल विज्ञान और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों का लिया अनुभव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव