2033 तक भारत की ऊर्जा भंडारण क्षमता में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद: रिपोर्ट

On
School Ad

नई दिल्ली। भारत का स्थिर ऊर्जा भंडारण (स्टेशनरी एनर्जी स्टोरेज) सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है।

शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) प्रोजेक्ट्स की कुल पाइपलाइन क्षमता बढ़कर 92 गीगावाट-घंटा (जीडब्ल्यूएच) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (आईईएसए) की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अभी जहां स्थापित क्षमता 1 गीगावाट-घंटे से भी कम है, वहीं 2033 तक यह बढ़कर 346 जीडब्ल्यूएच तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में इस सेक्टर में तेजी आई है।

चावल-गेहूं में मजबूती, चीनी नरम; दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव ये भी पढ़ें  चावल-गेहूं में मजबूती, चीनी नरम; दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

इस दौरान 69 नए बीईएसएस टेंडर जारी किए गए, जिनकी कुल क्षमता 102 जीडब्ल्यूएच है, जो 2024 के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य परिस्थितियों में 2033 तक ऊर्जा स्टोरेज क्षमता 346 जीडब्ल्यूएच तक पहुंच सकती है, वहीं अगर सरकार की नीतियों का समर्थन इसी तरह जारी रहा तो यह 544 जीडब्ल्यूएच तक भी जा सकती है। इसके अलावा, पंप्ड हाइड्रो एनर्जी स्टोरेज में भी बड़ा विस्तार देखने को मिलेगा। इसकी क्षमता 2025 में 7 गीगावाट (जीडब्ल्यू) से बढ़कर 2033 तक 107 जीडब्ल्यू तक पहुंचने का अनुमान है। ग्रिड इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस. सी. सक्सेना ने कहा कि बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव को संभालने के लिए बड़े स्तर पर ऊर्जा स्टोरेज अब बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि लागत में कमी और सरकार की सहायक नीतियों के कारण बैटरी और पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी ये भी पढ़ें  बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी

आईईएसए के अध्यक्ष देबमाल्य सेन ने कहा कि यह रिपोर्ट भारत को 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन (नॉन-फॉसिल फ्यूल) क्षमता हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी, जिसमें ऊर्जा स्टोरेज की अहम भूमिका होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सेक्टर की ग्रोथ में कई सरकारी नीतियों का योगदान है, जैसे एनर्जी स्टोरेज ऑब्लिगेशन, वायबिलिटी गैप फंडिंग और ट्रांसमिशन चार्ज में छूट जैसी सुविधाएं, जिससे निवेश बढ़ा है। 2026 में करीब 5 जीडब्ल्यूएच नई क्षमता के शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यह सेक्टर तेजी से विस्तार के दौर में प्रवेश करेगा और भारत को ग्लोबल एनर्जी स्टोरेज मार्केट में मजबूत खिलाड़ी बनाएगा। यह रिपोर्ट स्टेशनरी एनर्जी स्टोरेज इंडिया (एसईएसआई) 2026 सम्मेलन में प्रस्तुत की गई।

अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने में गिरावट, चांदी 2.45 लाख रुपए के नीचे फिसली ये भी पढ़ें  अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने में गिरावट, चांदी 2.45 लाख रुपए के नीचे फिसली

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पिता ने तेरहवीं के बाद दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली के ग्राम बामनहेड़ी में एक पखवाड़े पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पिता ने तेरहवीं के बाद दर्ज कराया मुकदमा

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

शामली में अचानक मौसम बदलाव, तापमान में गिरावट और हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित

शामली। जनपद में पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी और मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते तापमान...
शामली 
शामली में अचानक मौसम बदलाव, तापमान में गिरावट और हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित

शामली में मौसम का तीखा यू-टर्न: दो दिन की बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा

शामली। जनपद में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले...
शामली 
शामली में मौसम का तीखा यू-टर्न: दो दिन की बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा

मुजफ्फरनगरः थाना खालापार में SSP का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना खालापार का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः थाना खालापार में SSP का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव