पिता चिरंजीवी की उपलब्धि पर भावुक हुए रामचरण, सोशल मीडिया पर लिखा नोट

मुंबई। उगादी के पावन अवसर पर तेलांगना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह में तेलुगु सिनेमा के कलाकारों, निर्देशकों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को भी सम्मान मिला। मेगास्टार चिरंजीवी को प्रतिष्ठित एनटीआर नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अपने पिता को सम्मानित होते देख अभिनेता राम चरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर की।
उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स का दिल से धन्यवाद देते हुए लिखा कि यह उनके पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। राम ने लिखा, "तेलंगाना गद्दार फिल्मअवॉर्ड्स को मेरा दिल से धन्यवाद, जिन्होंने सिनेमा का जश्न मनाया और शानदार टैलेंट को सम्मानित किया। सभी विजेताओं को बधाई। हमारे लिए यह गर्व और भावनाओं से भरा पल है कि चिरंजीवी को एनटीआर नेशनल अवॉर्ड मिला। उनकी मेहनत, समर्पण और सिनेमा के प्रति प्यार पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है और यह सम्मान हमारे लिए बहुत खास है।" उन्होंने आगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए लिखा, "हमारा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और तेलंगाना सरकार को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने प्रतिभा को पहचाना और इतना भव्य और यादगार समारोह आयोजित किया।"
इस भव्य कार्यक्रम में मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों समेत कई लोगों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम को सुमा कनाकाला और प्रदीप मचीराजू ने होस्ट किया। वहीं, निधि अग्रवाल की डांस परफॉर्मेंस और श्रेया घोषाल, देवी श्री प्रसाद और मंगली के लाइव म्यूजिक शो देखने को मिले। इसके अलावा, तेलंगाना की संस्कृति को दर्शाते रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ था। अभिनेता चिरंजीवी हाल ही में फिल्म 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है। निर्देशक अनिल रविपुडी की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एक्शन, कॉमेडी और इमोशन का शानदार मिश्रण होने की वजह से इसे तेलुगु सिनेमा में ब्लॉक बस्टर का दर्जा मिल चुका है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां