मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सुदर्शन मल्होत्रा ने 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
इस दुखद खबर के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मनीष के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना देती नजर आईं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए।
अंतिम दर्शन के लिए कई फिल्मी सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। इनमें करिश्मा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सभी सितारे इस कठिन समय में मनीष और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते नजर आए। इंडस्ट्री के करीबी दोस्त करण जौहर भी इस दुख की घड़ी में उनके साथ मौजूद रहे।
इसके अलावा अनन्या पांडे, सोनाली बेंद्रे, संजय कपूर, शनाया कपूर और रवीना टंडन ने भी मनीष के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और उन्हें अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते थे। उनकी टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार, अंतिम संस्कार शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को सांताक्रूज (पश्चिम), मुंबई स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। मां के निधन से मनीष मल्होत्रा को गहरा आघात पहुंचा है और उनके जीवन में एक बड़ा खालीपन आ गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां