मुजफ्फरनगर में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, एसएसपी ने खुद संभाली कमान

On
School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को अलविदा जुमा का पर्व पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खुद सड़कों पर उतरकर कमान संभाली। नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और ईदगाह का निरीक्षण कर उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि धर्मगुरुओं से संवाद कर आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

ईद-उल-फ़ितर के मौके पर मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम ये भी पढ़ें  ईद-उल-फ़ितर के मौके पर मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम

शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ खालापार सहित शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन फ्लैग मार्च किया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें और हर सूचना की पुष्टि पुलिस प्रशासन से जरूर करें।

मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासन

एसएसपी ने शहर की मुख्य ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां मौजूद धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नमाज केवल निर्धारित स्थानों जैसे ईदगाह और मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाए। धर्मगुरुओं ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखें और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

आगामी ईद और जारी नवरात्रि के त्योहारों को देखते हुए पूरे जनपद को विभिन्न जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि नमाज के समय और त्योहारों की खरीदारी के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। पीआरवी और मोबाइल टीमें निरंतर गश्त कर रही हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रह जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और जिले में शांति व सुरक्षा का वातावरण कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर सौहार्द की मिसाल पेश की।

Views: 64

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 19 प्रतिशत बढ़ाया, अब प्रति ऑर्डर करीब 15 रुपए का करना होगा भुगतान

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 19.2 प्रतिशत या 2.40 रुपए प्रति ऑर्डर का इजाफा कर...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 19 प्रतिशत बढ़ाया, अब प्रति ऑर्डर करीब 15 रुपए का करना होगा भुगतान

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

'पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ':बदनामी से सीता का रोल छिना; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग का खटखटाया दरवाजा, लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़। मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के बीच छिड़ा विवाद अब कानूनी गलियारों तक पहुंच...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
'पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ':बदनामी से सीता का रोल छिना; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग का खटखटाया दरवाजा, लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

अलीगढ़। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों विवादों के केंद्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'

यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। संघ लोक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में फंसा तकनीकी पेंच: यूपीएससी ने प्रस्ताव लौटाया, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव