मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: पिंक स्कूटी रैली निकाली गई

School Ad


मुजफ्फरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन से पिंक स्कूटी रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी सुश्री ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा  देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर, क्षेत्राधिकारी खतौली  रामआशीष यादव, प्रतिसार निरीक्षक  ऊदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ? ये भी पढ़ें  खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ?


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी जा रही है।

मुजफ्फरनगर:सीमली की बेटियों ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर:सीमली की बेटियों ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन


रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग स्थानों पर रुककर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करती नजर आईं। इस दौरान 1090, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा से बचाव के उपायों और शिकायत प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं को सुरक्षित व सशक्त वातावरण प्रदान करना है।

पंकज मलिक-अनिल कुमार विवाद में पूर्व मंत्री उमा किरण के बेटे की एंट्री, बोले- दलितों के नेता नहीं है मंत्री अनिल  ये भी पढ़ें  पंकज मलिक-अनिल कुमार विवाद में पूर्व मंत्री उमा किरण के बेटे की एंट्री, बोले- दलितों के नेता नहीं है मंत्री अनिल 

Views: 54

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

‘धुरंधर’ के कास्ट-क्रू के साथ आयशा खान की खास झलक, बोलीं- फिल्म आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी

  मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपने नाम को शामिल करने वाली 'धुरंधर: 2' सिनेमाघरों में   एक्ट्रेस...
Breaking News  मनोरंजन 
‘धुरंधर’ के कास्ट-क्रू के साथ आयशा खान की खास झलक, बोलीं- फिल्म आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी

मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुलिस प्रशासन में अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए विख्यात पुलिस क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

मुजफ्फरनगर। छात्र राजनीति में सक्रिय और छात्र हितों के लिए मुखर रहने वाले छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

   गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर स्टंटबाजों और रील प्रेमियों के दुस्साहस के मामले थमने का नाम नहीं...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

   गाजियाबाद। जनपद के थाना क्षेत्र में भगवान परशुराम मंदिर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने तूल...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

उत्तर प्रदेश

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव