वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे : ब्रश से सौ गुना बेहतर दातुन, नीम से जामुन तक, मौसम के अनुसार करें इस्तेमाल

On
School Ad

नई दिल्ली। तन-मन के साथ मुंह की सफाई भी मायने रखती है। दुनिया भर में आज के दिन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ मुंह को स्वास्थ्य से जोड़ना है।

इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा दातुन पर विचार करना महत्वपूर्ण है, जो आधुनिक ब्रश से कहीं ज्यादा प्रभावी मानी जाती है। महर्षि वाग्भट के ग्रंथ 'अष्टांग हृदयम' में दातुन के महत्व को विस्तार से बताया गया है। एक श्लोक में कहा गया है कि दांतों की सफाई से दुर्गंध दूर होती है, जीभ और दांतों की गंदगी निकलती है तथा स्वाद में ताजगी आती है। दातुन सिर्फ दांत साफ करने का माध्यम नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभकारी है। प्राकृतिक टहनियों से बनी दातुन दांतों को चमकदार बनाती है, मसूड़ों की देखभाल करती है और कई रोगों से बचाव में भी मददगार है। महर्षि वाग्भट ने दातुन के लिए कड़वा या कसैले स्वाद वाली टहनियां बेहतर बताई हैं। नीम सबसे कड़वा होने के कारण प्रमुख है, लेकिन मदार को इससे भी बेहतर माना गया है।

क्या आप भी कमर दर्द से परेशान हैं? आजमाएं 'हाफ कैमल पोज'  ये भी पढ़ें  क्या आप भी कमर दर्द से परेशान हैं? आजमाएं 'हाफ कैमल पोज'

ग्रंथ में कुल 12 पेड़ों की टहनियां सुझाई गई हैं। इनमें नीम, मदार, बबूल, अर्जुन, आम, अमरूद, जामुन, महुआ, करंज, बरगद, अपामार्ग और बेर हैं। इनके अलावा शीशम और बांस का भी जिक्र है। आयुर्वेदाचार्य मौसम के अनुसार दातुन चुनने की सलाह देते हैं। चैत्र मास से गर्मियों तक नीम, मदार या बबूल की टहनी का इस्तेमाल उचित है। सर्दियों में अमरूद या जामुन, जबकि बरसात में आम या अर्जुन की टहनी से दातुन करना फायदेमंद बताया गया है। नीम के दातुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्लाक और बैक्टीरिया हटाते हैं, मसूड़ों की सूजन-खून आने की समस्या दूर करते हैं और मुंह की बदबू खत्म करते हैं। नीम में निम्बीन, मार्गोसीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पायरिया, दांतों में कीड़ा लगने की समस्या में राहत देते हैं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए नीम की ताजी टहनी से सुबह-शाम दातुन करने की सलाह है, जिससे शिशु पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। बबूल की दातुन कफ और पित्त नाशक है, रक्त संबंधी समस्याओं में भी लाभदायक है। इसमें मौजूद गोंद अतिसार, फेफड़ों की बीमारियां, दांतों का समय से पहले न गिरना, मसूड़ों से खून और मुंह के छाले रोकता है। नियमित उपयोग से मुंह सेहतमंद रहता है।

बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच ‘हमिंग बी ब्रीदिंग’ का कमाल, भ्रामरी प्राणायाम से पाएं मानसिक शांति और ऊर्जा  ये भी पढ़ें  बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच ‘हमिंग बी ब्रीदिंग’ का कमाल, भ्रामरी प्राणायाम से पाएं मानसिक शांति और ऊर्जा

अर्जुन की टहनी में क्रिस्टलाइन लेक्टोन होता है, जो हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियों में राहत देता है। महुआ (मधूक) वात-पित्त शांत करता है, त्वचा-मूत्र मार्ग की समस्याओं से बचाता है और दांतों की कमजोरी, रक्तस्राव, मुंह सूखना दूर करता है। बरगद की दातुन टैनिक तत्व से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार और गर्भावस्था की परेशानियां दूर करती है। अपामार्ग क्षारीय गुण से पथरी, श्वास और त्वचा रोग नष्ट करता है। करंज बवासीर, पाचन समस्या और पेट के कीड़ों में आराम देता है। बेर मुंह की समस्याओं के साथ गले की खराश, पीरियड्स में स्राव की अधिकता, खांसी और रक्त विकार दूर करता है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि दातुन 6-8 इंच लंबी होनी चाहिए। इसे महीन कूची बनाकर इस्तेमाल करें। सुबह-शाम दातुन करना सबसे अच्छा है। दातुन करते समय उकड़ू (पांव के बल) बैठें, ताकि लाभ पूरे शरीर तक पहुंचे। नीम जैसे कुछ दातुन लगातार तीन महीने से ज्यादा न करें, बीच में विराम देकर मंजन या दूसरी टहनी अपनाएं। 

नवरात्र विशेष : इस 'तुलसी' के चढ़ाने से नाराज नहीं अति प्रसन्न होती हैं भगवती, औषधीय गुणों से भरपूर  ये भी पढ़ें  नवरात्र विशेष : इस 'तुलसी' के चढ़ाने से नाराज नहीं अति प्रसन्न होती हैं भगवती, औषधीय गुणों से भरपूर

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुलिस प्रशासन में अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए विख्यात पुलिस क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

मुजफ्फरनगर। छात्र राजनीति में सक्रिय और छात्र हितों के लिए मुखर रहने वाले छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

   गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर स्टंटबाजों और रील प्रेमियों के दुस्साहस के मामले थमने का नाम नहीं...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: एनएच-9 पर रील बनाने के चक्कर में युवती ने दांव पर लगाई जान, चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर किया स्टंट

गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

   गाजियाबाद। जनपद के थाना क्षेत्र में भगवान परशुराम मंदिर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने तूल...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परशुराम मंदिर पर जीडीए का चला पीला पंजा, मूर्ति नाले में गिरने से भड़का जन आक्रोश

मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का एक सफर है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

उत्तर प्रदेश

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर शुक्रवार अपराह्न 4 बजे भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया में साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव