क्या आप भी कमर दर्द से परेशान हैं? आजमाएं 'हाफ कैमल पोज'

On
School Ad

नई दिल्ली। व्यस्त दिनचर्या में लोग अक्सर समय की कमी के कारण सही समय पर खाना और व्यायाम करना भूल जाते हैं। लेकिन अगर हम रोज थोड़ा सा योग करें, तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। ऐसे में अर्द्धउष्ट्रासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर में कई तरह के लाभ लाता है। अर्द्धउष्ट्रासन एक शुरुआती योगासन है, जो शरीर को लचीला बनाने, तनाव को कम करने और शरीर को ऊर्जावान रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे 'हाफ कैमल पोज' भी कहते हैं, जो पूर्ण उष्ट्रासन का एक कम तीव्र रूप है।

यह आसन शुरुआती या मध्यवर्ती स्तर के अभ्यर्थियों के लिए सहायक है क्योंकि यह शारीरिक क्षमता के अनुरूप आसानी से किया जा सकता है। नियमित अभ्यास से यह आसन न केवल शारीरिक लचीलापन बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित करता है। आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, अर्द्धउष्ट्रासन एक संस्कृत शब्द है। 'उष्ट्र' शब्द का अर्थ 'ऊंट' है। इस आसन के अभ्यास की अंतिम अवस्था ऊंट के कूबड़ या उभार की स्थिति जैसी बनती है। इस आसन के अभ्यास में केवल प्रथम चरण का अभ्यास किया जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और पीठ व गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कब्ज और पीठ दर्द से राहत दिलाने, पाचन क्रिया में सुधार करने और सिर व हृदय क्षेत्र में रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है।

हीटवेव से अपच तक को दूर करने में कारगर, गर्मी में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं 'नीम का फूल'  ये भी पढ़ें  हीटवेव से अपच तक को दूर करने में कारगर, गर्मी में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं 'नीम का फूल'

अर्द्धउष्ट्रासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठें, इस तरह कि दोनों घुटने कूल्हों की चौड़ाई के बराबर दूरी पर हों और पैरों के पंजे पीछे की ओर हों। रीढ़ को सीधा रखते हुए कंधों को आराम दें। अब दाहिने हाथ को धीरे-धीरे दाहिनी एड़ी पर ले जाएं या इसे कूल्हे पर टिकाएं। इसके बाद बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं और धीरे-धीरे पीठ को पीछे की ओर झुकाएं। नजरें ऊपर या पीछे की ओर रखें और सांस को सामान्य रखें। इस मुद्रा में 15 से 30 सेकंड तक रहें, गहरी सांस लेते हुए। शरीर पर अनावश्यक दबाव डाले बिना धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें और फिर दूसरी ओर से इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस आसन को दोनों तरफ दो से तीन बार करना पर्याप्त है। 

हड्डियों की मजबूती से लेकर तनाव मुक्ति तक, जानें वृक्षासन के जादुई लाभ ये भी पढ़ें  हड्डियों की मजबूती से लेकर तनाव मुक्ति तक, जानें वृक्षासन के जादुई लाभ

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा

  मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव   यानी...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा

माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी की चौखट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी से औद्योगिक विकास का ईकोसिस्टम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

फर्रुखाबाद। पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होकर हालिया विस्फोट मामले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

गोरखपुर: ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

गोरखपुर। आगामी त्यौहार ईद एवं अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव