बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच ‘हमिंग बी ब्रीदिंग’ का कमाल, भ्रामरी प्राणायाम से पाएं मानसिक शांति और ऊर्जा

नई दिल्ली। आज के समय शारीरिक दिनचर्या से ज्यादा लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। इस आदत की वजह से लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं।
ऐसे में दिन की शुरुआत किसी गैजेट में अपना समय बर्बाद करने के बजाय कुछ पल शांत श्वास व्यायाम से करने पर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इन्हीं में से एक सरल और प्रभावी प्राणायाम भ्रामरी है, जिसे अंग्रेजी में 'हमिंग बी ब्रीदिंग' कहा जाता है। यह व्यायाम दिमाग को कुछ ही मिनटों में शांत कर देता है और पूरे दिन के लिए सकारात्मक ऊर्जा देता है। भ्रामरी प्राणायाम का नाम भारत में पाई जाने वाली काले रंग की मधुमक्खी, जिसे भंवरा भी कहते हैं, उसके नाम पर रखा गया है।
ये भी पढ़ें नवरात्र विशेष : इस 'तुलसी' के चढ़ाने से नाराज नहीं अति प्रसन्न होती हैं भगवती, औषधीय गुणों से भरपूर इस प्राणायाम में सांस छोड़ते समय भंवरे जैसी गूंजती हुई आवाज निकाली जाती है, इसलिए इसे भ्रामरी कहा जाता है। यह प्राणायाम 'अष्ट कुंभक' के प्राणायामों में पाया जाता है। अष्ट कुंभक का मतलब है प्राणायाम की आठ खास और उन्नत विधियां। इनका वर्णन प्राचीन योग ग्रंथ हठ योग प्रदीपिका में मिलता है। इन सभी प्राणायामों का मुख्य उद्देश्य शरीर की सूक्ष्म ऊर्जा को जागृत करना और सांस लेने की क्षमता को बढ़ाना होता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास को न केवल मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लाभकारी बताया बल्कि, छोटे बच्चों और बड़ों के लिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
मंत्रालय के अनुसार, 'भ्रामरी' शब्द 'भ्रमर' से लिया गया है। इस प्राणायाम में निकलने वाली ध्वनि भंवरे के गुंजन जैसी होती है, इसलिए इसे भ्रामरी प्राणायाम कहा जाता है। यह शांतिकारक प्राणायाम तनाव, चिंता, क्रोध और मानसिक अतिसक्रियता को कम करने में बेहद प्रभावी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भंवरे जैसी ध्वनि का प्रतिध्वनिक प्रभाव मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है। यह तनाव संबंधी विकारों जैसे अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर और तनाव को दूर करने में उपयोगी सिद्ध हो सकता है। नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है और ध्यान की शुरुआत के लिए यह उत्कृष्ट तैयारी प्रदान करता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां