नवरात्र विशेष : इस 'तुलसी' के चढ़ाने से नाराज नहीं अति प्रसन्न होती हैं भगवती, औषधीय गुणों से भरपूर

On
School Ad

नई दिल्ली। भगवती की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना में कई फूल और पत्तियां चढ़ाई जाती हैं। वैसे तो देवी की पूजा में तुलसी वर्जित है लेकिन एक विशेष तुलसी का पौधा है, जो भगवती को अति प्रिय है। यह है दौना जिसे दवना, मरुआ या वन तुलसी भी कहते हैं।

सामान्य तुलसी को देवी को नहीं चढ़ाने की मान्यता है, लेकिन दौना की पत्तियां और फूल मां दुर्गा को विशेष रूप से प्रिय हैं। नवरात्र के दौरान इसे अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दौना एक छोटा, सुगंधित औषधीय पौधा है, जो 1-2 फुट ऊंचा होता है। इसके पत्ते गुलदाउदी जैसे कटावदार और तेज, मनमोहक खुशबू वाले होते हैं। यह खुशबू इतनी आकर्षक होती है कि ब्रांडेड परफ्यूम को भी मात दे सकती है। धार्मिक परंपरा में दौना को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का भी प्रिय माना जाता है, लेकिन खासकर नवरात्र में मां दुर्गा को इसके फूल और पत्तियां चढ़ाने की प्रथा है।

नेशनल वैक्सीनेशन डे: टीकाकरण क्यों है परिवार और बच्चों की सबसे बड़ी ढाल? जानें 5 मुख्य कारण  ये भी पढ़ें  नेशनल वैक्सीनेशन डे: टीकाकरण क्यों है परिवार और बच्चों की सबसे बड़ी ढाल? जानें 5 मुख्य कारण

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में दौना का पौधा लगाने से लक्ष्मी कृपा बनी रहती है और वातावरण शुद्ध रहता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह न केवल पूजा को पूर्णता देता है, बल्कि घर को खुशबू से महकाता है और स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। पौधा आसानी से घर में उगाया जा सकता है और यह छोटा होने के बावजूद चमत्कारी प्रभाव वाला है। इस पौधे के औषधीय गुण भी कमाल के हैं। आयुर्वेद में दौना को कफ, वात, कृमि रोग, विष, सूजन, जोड़ों का दर्द, सर्दी-खांसी, जुकाम, पुराना बुखार, गर्भाशय दर्द और पेट की समस्याओं में बहुत लाभकारी बताया गया है। यह पित्तवर्धक, दर्द निवारक और घाव भरने में भी सहायक है। पत्तियां, बीज, डंठल और जड़ सभी औषधीय रूप से काम आते हैं।

पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज ये भी पढ़ें  पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने कई अध्ययनों का विश्लेषण किया और इनमें पाया गया कि तुलसी का सेवन डायबिटीज, हृदय रोग, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी अध्ययन में तुलसी के सेवन से गंभीर नुकसान नहीं देखा गया। खासकर वन तुलसी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाती है। औषधीय गुणों से भरपूर वन तुलसी को आयुर्वेद में खासा स्थान प्राप्त है और इसका उपयोग टॉनिक के रूप में किया जाता है, जो शरीर की एनर्जी और जीवन शक्ति बढ़ाने में कारगर है।

सिर्फ फल ही नहीं, अनार के फूल में भी छिपा है सेहत का खजाना ये भी पढ़ें  सिर्फ फल ही नहीं, अनार के फूल में भी छिपा है सेहत का खजाना

वन तुलसी की सुगंध भी तेज होती है, जो प्राकृतिक रूप से मच्छर भगाने का भी काम करती है और हवा को शुद्ध रखती है। वन तुलसी के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। यह श्वसन तंत्र को मजबूत बनाती है, बलगम निकालने में मदद करती है और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी जैसी सांस की समस्याओं में राहत देती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। तनाव कम कर मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में कारगर है। यह दिल को स्वस्थ रखने और सूजन कम करने में सहायक है। 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

   मेरठ। जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कानूनी लड़ाई लड़...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

हरदोई: PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

हरदोई - प्रदेश के हरदोई जिले में मगलवार रात पीएनजी गैस पाइप लाइन में रिसाव होने ने पूरे इलाके को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई:  PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास योगी सरकार ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए करीब 350 करोड़ रुपये की जमीन को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

   मेरठ। जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कानूनी लड़ाई लड़...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर महिला की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत

हरदोई: PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

हरदोई - प्रदेश के हरदोई जिले में मगलवार रात पीएनजी गैस पाइप लाइन में रिसाव होने ने पूरे इलाके को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई:  PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत, सप्लाई बंद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम