पेट से जुड़े रोगों के लिए खा रहे हैं अजवाइन, सेवन की यह गलती बिगाड़ सकती है पाचन

On
School Ad

 नई दिल्ली। गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधि के कम होने के कारण आज के समय में पेट से जुड़े विकार सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।

भूख का कम लगना या खाने के बाद पेट फूलना जैसी परेशानियां होने लगती हैं। पहले तो इन परेशानियों को छोटा समझकर नजर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यहीं छोटी-छोटी दिक्कतें सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित करती हैं। कई लोग रोग पाचन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए रोजाना अजवाइन खाते हैं, लेकिन यह नहीं जानते हैं कि कैसे और कितनी मात्रा में अजवाइन खाना लाभकारी होता है। अजवाइन में थाइमोल नाम का यौगिक पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है और इसकी गर्म तासीर सर्दी और खांसी से भी बचाती हैं।

बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच ‘हमिंग बी ब्रीदिंग’ का कमाल, भ्रामरी प्राणायाम से पाएं मानसिक शांति और ऊर्जा  ये भी पढ़ें  बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच ‘हमिंग बी ब्रीदिंग’ का कमाल, भ्रामरी प्राणायाम से पाएं मानसिक शांति और ऊर्जा

हालांकि अजवाइन का सेवन करने से पहले उसके सेवन का तरीका भी जान लेना जरूरी है। कुछ लोग अजवाइन को कच्चा ही खा लेते हैं और किसी भी समय खाली पेट या फिर रात के समय इसका सेवन बेधड़क करते हैं लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। अजवाइन को खाने से पहले हल्का भून लेना चाहिए। अजवाइन को इतना भूनना चाहिए कि उसके रंग में किसी तरह का परिवर्तन न हो लेकिन उसमें से हल्की-हल्की सुगंध आने लगे। ऐसे में आधे से कम चम्मच का सेवन करना चाहिए और सेवन भी हमेशा गुनगुने पानी के साथ करना करना चाहिए। गुनगुने पानी के साथ सेवन से अजवाइन के गुण बढ़ जाते हैं और पाचन तेजी से ठीक होता है। इससे पेट की जठराग्नि तेज होती है और भूख भी समय पर लगती है।

हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम ये भी पढ़ें  हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम

अब सवाल है कि किस समय अजवाइन का सेवन करना लाभकारी है। कुछ लोग सुबह के वक्त खाली पेट अजवाइन का पानी या सूखी अजवाइन का सेवन करते हैं, लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। अजवाइन को हमेशा भोजन के बाद ही लेना चाहिए। खाना खाने के बाद तकरीबन आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से इसका सेवन किया जा सकता है। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि अजवाइन का सेवन तब ही करें जब पाचन में परेशानी हो, बिना परेशानी के उसे अपने दिनचर्या का हिस्सा न बनाएं। गर्म तासीर होने की वजह से यह पेट में जलन कर सकती है। इसलिए जब गैस और पेट फूलने की परेशानी हो, तभी इसका सेवन करें। 

पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज ये भी पढ़ें  पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

US सुरक्षा अलर्ट: विदेश और रक्षा मंत्री के घर के ऊपर दिखे संदिग्ध ड्रोन..मची खलबली

वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी सैन्य बेस फोर्ट मैकनेयर (Fort McNair) के ऊपर संदिग्ध ड्रोनों के मंडराने की घटना ने जो...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
US सुरक्षा अलर्ट: विदेश और रक्षा मंत्री के घर के ऊपर दिखे संदिग्ध ड्रोन..मची खलबली

भरे मंच पर खुली ‘नेता जी’ की पोल! महिला ने लगाया ठगी का आरोप

   ये नज़ारा उत्तर प्रदेश के महराजगंज का है, पिट रहा शख्स भाजपा नेता है यहां उस वक्त सियासी मंच पर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भरे मंच पर खुली ‘नेता जी’ की पोल! महिला ने लगाया ठगी का आरोप

स्कूल बना अखाड़ा! जौनपुर में हेडमास्टर और टीचर की भिड़ंत, मामला पहुंचा थाने

   जौनपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है… जिसने ‘शिक्षा के मंदिर’ की परिभाषा पर ही सवाल खड़े कर दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्कूल बना अखाड़ा! जौनपुर में हेडमास्टर और टीचर की भिड़ंत, मामला पहुंचा थाने

आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ बड़ा हादसा: आवास पर पैर फिसलने से सिर में आई गंभीर चोट, यशोदा अस्पताल में हुई सर्जरी

   गाजियाबाद। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और प्रखर वक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम एक भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ बड़ा हादसा: आवास पर पैर फिसलने से सिर में आई गंभीर चोट, यशोदा अस्पताल में हुई सर्जरी

उत्तर प्रदेश

रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

भरे मंच पर खुली ‘नेता जी’ की पोल! महिला ने लगाया ठगी का आरोप

   ये नज़ारा उत्तर प्रदेश के महराजगंज का है, पिट रहा शख्स भाजपा नेता है यहां उस वक्त सियासी मंच पर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भरे मंच पर खुली ‘नेता जी’ की पोल! महिला ने लगाया ठगी का आरोप

स्कूल बना अखाड़ा! जौनपुर में हेडमास्टर और टीचर की भिड़ंत, मामला पहुंचा थाने

   जौनपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है… जिसने ‘शिक्षा के मंदिर’ की परिभाषा पर ही सवाल खड़े कर दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्कूल बना अखाड़ा! जौनपुर में हेडमास्टर और टीचर की भिड़ंत, मामला पहुंचा थाने

सहारनपुर: मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर बवाल, गोरक्षा दल और दुकानदारों में भिड़ंत, कस्बे में भारी तनाव

   सहारनपुर। जनपद के बेहट कस्बे में गुरुवार को मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर जबरदस्त हंगामा और संघर्ष की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर बवाल, गोरक्षा दल और दुकानदारों में भिड़ंत, कस्बे में भारी तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम