लखनऊ में सीएम योगी और संघ पदाधिकारियों के बीच हाई-लेवल बैठक..यूपी में जल्द हो सकता है मंत्रिमण्डल विस्तार
मंत्रिमंडल विस्तार और 'मिशन 2027' पर मंथन, विपक्ष के 'विभाजनकारी' नैरेटिव का ऐसे देगी जवाब

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सह सरकार्यवाह अरूण कुमार शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक की। इस बैठक में संघ की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल, पश्चिम क्षेत्र के प्रचारक महेन्द्र,पश्चिम क्षेत्र के संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक व संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर के अलावा कई प्रचारक बैठक में शामिल रहे। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे।
विश्व संवाद में कोर टीम की बैठक के बाद संघ के समवैचारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक हुई। इसके बाद सायंकाल मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक का दौर शुरू हुआ। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में सह सरकार्यवाह अरूण कुमार के साथ मुख्यमंत्री योगी,द्वय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी,संगठन महामंत्री धर्मपाल के अलावा आरएसएस के भी कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने बताया कि सरकार व संगठन की हर तीन महीने पर बैठक होती है। उसी क्रम में यह भी बैठक थी। बैठक में संगठन विस्तार व आगामी अभियानों व कार्यक्रमों में बारे में चर्चा की गयी।
ये भी पढ़ें पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संभाला राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का पदभारयूपी में जल्द हो सकता है मंत्रिमण्डल विस्तार
गौरतलब है कि संघ के सह सरकार्यवाह अरूण कुमार संघ की ओर से भाजपा में समन्वय का काम देखते हैं। लखनऊ में भाजपा नेताओं के साथ उनकी बैठक को उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार एवं विधानसभा चुनाव—2027 की तैयारी, संगठन विस्तार में सामाजिक समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाये जा रहे हैं कि श्रीराम नवमी से पहले उत्तर प्रदेश में भी मंत्रिमण्डल विस्तार हो जायेगा।
संगठनात्मक परिवर्तन के बारे में हुई चर्चा
लखनऊ में सह सरकार्यवाह अरूण कुमार की उपस्थिति में संपन्न समन्वय बैठक में संघ की संगठनात्मक संरचना में होने वाले फेरबदल के बारे में भी जानकारी दी गयी। अभी हाल ही में संपन्न समालखा हरियाणा में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रांत के स्थान पर छोटी इकाई संभाग बनाने का प्रस्ताव आया है। बैठक में सरकार की ओर से जनहित में किये जा रहे कार्यों व भाजपा की ओर से चलाये जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही पंच परिवर्तन के विषयों जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण,स्व आधारित रचना और नागरिक कर्तव्य के विषयों को आगे भी चलाने पर चर्चा की गयी।
अनुसूचित समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ेगी भाजपा
सूत्रों की मानें तो संघ भाजपा की बैठक में विभाजनकारी शक्तियों से निपटने की रणनीति पर भी मंथन किया गया। आने वाले समय में अनुसूचित समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा। इसके लिए भाजपा विशेष अभियान चलायेगी। वहीं संत रविदास के जीवन पर संघ व संघ से जुड़े भाजपा समेत अन्य विविध संगठन भी अनेक कार्यक्रम करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां