योगी सरकार का शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का ऐलान, जुलाई में तीन दिन होगी परीक्षा

यूपीटीईटी-2026 के लिए 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं के लिए शिक्षक बनने का मौका

School Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से योगी सरकार ने प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की खिड़की 27 मार्च 2026 से खुलेगी। अभ्यर्थी 26 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार और शुल्क संबंधी समस्याओं के लिए 1 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा। आयोग ने 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में 4 देशों से की बात, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति बहाली पर दिया जोर  ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में 4 देशों से की बात, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति बहाली पर दिया जोर

भर्ती प्रक्रिया में अब 'ओटीआर' अनिवार्य
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद ही वे यूपीटीईटी के लिए आवेदन कर पाएंगे। इस डिजिटल सिस्टम से न केवल फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी, बल्कि भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्तियों में भी अभ्यर्थियों को बार-बार विवरण भरने की जरूरत नहीं होगी।

साइबर अपराधियों से पीड़ित के खाते में वापस कराए एक लाख सैंतालीस हजार रुपए ये भी पढ़ें  साइबर अपराधियों से पीड़ित के खाते में वापस कराए एक लाख सैंतालीस हजार रुपए

पारदर्शिता और तेजी पर जोर
उप सचिव संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आयोग का मुख्य फोकस योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों का चयन करना है। इस बार डिजिटल सिस्टम को और अधिक उन्नत बनाया गया है ताकि परीक्षा परिणाम और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।

यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध ये भी पढ़ें  यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध

शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर
यूपीटीईटी-2026 का ऐलान होने से प्रदेश के उन युवाओं में भारी उत्साह है जो पिछले काफी समय से इस पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि समयबद्ध तरीके से परीक्षा आयोजन से आगामी शिक्षक भर्तियों का रास्ता साफ होगा और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने में तेजी आएगी।

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

भोपा(मोरना)। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रास्ते में शरारत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण रहा। उत्तर प्रदेश शासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव