मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र में अमन-चैन के साथ हुई ईद की नमाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईरान हमले के विरोध में शिया समाज ने नहीं मनाई खुशियां, मनाया शोक

School Ad

मोरना। जनपद के मोरना, भोपा और ककरौली क्षेत्र में शनिवार को ईदुल फितर का पर्व पूरे अकीदत और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश की खुशहाली और अमन-शांति की दुआ मांगी गई। जहाँ एक ओर फिजाओं में ईद की मुबारकबाद गूंजी, वहीं दूसरी ओर ईरान में हुए हमले और शहादत के गम में शिया समाज ने इस बार ईद की खुशियों से दूरी बनाए रखी।

कस्बा भोकरहेड़ी स्थित ईदगाह में नमाज अदा कराते हुए मौलाना फरमान ने समाज को कुरीतियों के प्रति आगाह किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "नशा एक ऐसी बुराई है जिसने अनगिनत परिवारों को बर्बाद कर दिया है। युवा पीढ़ी को इससे बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।" उन्होंने इबादत और कमाई की शुद्धता पर जोर देते हुए कहा कि हराम की कमाई से की गई इबादत कुबूल नहीं होती। साथ ही, माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य (सवाब) बताया। मदरसा कासिमुल उलूम तेवड़ा के प्रबंधक मुफ़्ती बिन यामीन ने भी बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुजफ्फरनगर: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज; एडीएम ने दिए सख्त निर्देश—'राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज; एडीएम ने दिए सख्त निर्देश—'राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई'

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
क्षेत्र के ककरौली, जौली, मोरना, भोपा, तेवडा सहित करीब 29 ईदगाहों और 38 मस्जिदों में नमाज सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह और ककरौली थानाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। नमाज के बाद हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। प्रशासनिक स्तर पर साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।

मुजफ्फरनगर: मोरना में इफ्तार पार्टी में उमड़ा सर्व समाज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मोरना में इफ्तार पार्टी में उमड़ा सर्व समाज

ईरान की घटना पर शिया समाज में शोक
खुशियों के इस पर्व के बीच शिया समुदाय ने शोक व्यक्त किया। मोरना निवासी मनव्वर जैदी ने बताया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में निर्दोषों की मौत और धार्मिक नेतृत्व की शहादत के कारण शिया समाज ने ईद नहीं मनाई। समुदाय के लोगों ने सादगी के साथ दिन व्यतीत कर शहीदों को याद किया और इस वैश्विक हिंसा के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

मुजफ्फरनगर: योगी सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल; प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर बोले- ‘यूपी में अब माफिया नहीं, विकास और निवेश का बोलबाला’ ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: योगी सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल; प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर बोले- ‘यूपी में अब माफिया नहीं, विकास और निवेश का बोलबाला’

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा, ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त

गाजियाबाद/मेरठ। इन्वेस्टिगेशन विंग, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मेरठ यूनिट ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित 'बिंदल्स ग्रुप' के पेपर और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा,  ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त

योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

देवरिया। योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कायाकल्प करते हुए 86 लाख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर-देवरिया  
योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने यादव ने शनिवार को जयपुर में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

अगर आप किसान हैं और गेहूं की कटाई के बाद अपने खेत को खाली छोड़ देते हैं तो आज की...
कृषि 
गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

उत्तर प्रदेश

योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

देवरिया। योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कायाकल्प करते हुए 86 लाख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर-देवरिया  
योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में देर सायं हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

  मथुरा। मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक फरसा वाले बाबा उर्फ संत चंद्रशेखर की मौत के बाद मथुरा में तनाव की   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव