मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा, ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त, 50 बेनामी सम्पति का भी दावा

On
School Ad

गाजियाबाद/मेरठ। इन्वेस्टिगेशन विंग, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मेरठ यूनिट ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित 'बिंदल्स ग्रुप' के पेपर और शुगर मिल ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा किया है। विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बेहिसाबी नगदी, आभूषण और अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं।

₹23 करोड़ की भारी बरामदगी पर अंतिम मोहर

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक गाजियाबाद इन्वेस्टिगेशन विंग की मेरठ यूनिट ने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 132 के तहत मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड (BPML) और उससे जुड़ी सहयोगी कंपनियों पर सर्च और सीज़र ऑपरेशन चलाया। 18 मार्च, 2026 को शुरू हुई यह कार्रवाई दिल्ली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में एक साथ कई स्थानों पर की गई।

यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश ये भी पढ़ें  यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

इन मिलों पर रही विभाग की पैनी नजर

इस ऑपरेशन के दायरे में मुजफ्फरनगर की छह बड़ी पेपर मिलें शामिल रहीं:

सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी ₹13,000 और सोना ₹4,000 सस्ता ये भी पढ़ें  सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी ₹13,000 और सोना ₹4,000 सस्ता

बरामदगी का अंतिम ब्यौरा

जांच के बाद, अधिकारियों ने ग्रुप के ठिकानों से निम्नलिखित बरामदगी पर अंतिम मोहर लगाई है:

  • कुल बरामदगी: ₹23 करोड़ से अधिक।

  • नगदी: ₹3 करोड़ से अधिक का बिना हिसाब-किताब वाला कैश।

  • आभूषण: ₹20 करोड़ से अधिक की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात।

  • संपत्ति: 50 से अधिक अचल संपत्तियों (Real Estate) के दस्तावेज।

टैक्स चोरी के गंभीर मामले आए सामने

जांच में मिले सबूतों से पता चला है कि ग्रुप द्वारा कच्चे माल (खोई और अन्य सामग्री) की बिना हिसाब-किताब वाली खरीद की गई। इसके अलावा, पेपर सेक्टर में ₹50 करोड़ से अधिक की फर्जी खरीद के प्रमाण मिले हैं। विभाग को चीनी मिल के कामकाज में कागज़ की अघोषित बिक्री और संदिग्ध नकद भुगतानों के भी सबूत मिले हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य वास्तविक मुनाफ़ा छिपाना था।

₹171.3 करोड़ की गलत कटौती का दावा

जांच का सबसे गंभीर बिंदु धारा 80IA के तहत कुल ₹171.3 करोड़ की टैक्स कटौती का गलत दावा करना है। बिंदल पेपर्स मिल लिमिटेड (BPML) के आंतरिक अकाउंटेंट और पावर प्लांट के जनरल मैनेजर के बयानों से खुलासा हुआ है कि समूह अपनी पेपर, बिजली और चीनी इकाइयों के लिए अलग-अलग अकाउंट बुक्स रखने में विफल रहा। जांचकर्ताओं को केवल समेकित (Consolidated) किताबें और ट्रायल बैलेंस मिले हैं, जो ग्रुप को इन कर लाभों (Tax Benefits) के लिए अयोग्य बनाते हैं। विभाग अब इस पूरे दावे को खारिज करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

जानिए Section 80IA: टैक्स छूट का क्या हुआ गलत इस्तेमाल ?

 

यह धारा मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकासबिजली उत्पादन (Power Plants), और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों को लाभ (Deduction) देने के लिए बनाई गई है।

  • बिंदल ग्रुप का मामला: ग्रुप के पास अपने बिजली संयंत्र (Power Plants) हैं। उन्होंने इस धारा के तहत ₹171.3 करोड़ की टैक्स छूट का दावा किया था।

  • विभाग का तर्क: ग्रुप ने अपनी बिजली इकाई, कागज मिल और चीनी मिल के खाते (Accounts) अलग-अलग नहीं रखे। नियमतः, छूट केवल उसी लाभ पर मिलती है जो उस विशिष्ट इकाई (जैसे बिजली संयंत्र) से हुआ हो। समेकित (Consolidated) खाते होने के कारण विभाग को संदेह है कि कागज और चीनी मिल के लाभ को भी बिजली इकाई का लाभ दिखाकर टैक्स बचाया गया है।

जांच का अगला चरण

आयकर विभाग के अनुसार, सक्रिय तलाशी (Active Search) का चरण समाप्त हो गया है, लेकिन अब 'पोस्ट-सर्च इन्वेस्टिगेशन' (तलाशी के बाद की जांच) शुरू कर दी गई है। वित्तीय अनियमितताओं की गहराई तक जाने के लिए ग्रुप के प्रमुख कर्मचारियों और निदेशकों के बयान दर्ज करने का काम जारी है।

दूसरी तरफ बिंदल परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जांच में आयकर विभाग को जो भी हाथ लगा है, वह बहुत मजबूत नहीं है, क्योंकि जो भी जेवरात और नकदी आदि  मिली है उससे ज़्यादा के कागजात बिंदल समूह के पास मौजूद है। साथ ही गलत टैक्स छूट का लाभ लेने के आरोप भी गलत है।  नए उद्योग को सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन दिए जाते है उनके अनुसार ही टैक्स लाभ लिए गए है जो पूरी तरह उचित और प्रमाणित है। 

रॉयल बुलेटिन की ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए रॉयल बुलेटिन के व्हाट्स एप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z को फॉलो करे और जुड़े हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स अकाउंट से और हर ताज़ी खबर पढ़ने के लिए https://royalbulletin.in/ को देखते रहे। 

Views: 656

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवादल (रजि.) द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री शरद शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मीरापुर। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक गरिमा और बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कस्बे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

मीरापुर। क्षेत्र के मोहल्ला तहबरपुरा से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा,  युवक की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

उत्तर प्रदेश

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

मथुरा के कोसीकलां इलाके में ‘फरसे वाले बाबा’ के नाम से फेमस गोरक्षक चंद्रशेखर की शनिवार सुबह कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव