मुजफ्फरनगर: ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत तितावी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 50 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के काले कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तितावी पुलिस ने घेराबंदी कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये कीमत की 270 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर इनके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

हिंदू नववर्ष पर सेवा का अनूठा संगम: वृद्धाश्रम और अनाथालय में गूंजी खुशियां ये भी पढ़ें  हिंदू नववर्ष पर सेवा का अनूठा संगम: वृद्धाश्रम और अनाथालय में गूंजी खुशियां

घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर

मुजफ्फरनगरः आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कोतवाली नगर में बैठक आयोजित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कोतवाली नगर में बैठक आयोजित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पवन कुमार की टीम 20 मार्च को चेकिंग पर थी। तितावी पुल के पास दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया गया, तो वे पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और एक बाइक पर सवार दो आरोपियों को दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्नों की 'ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. रब्बान (19 वर्ष): निवासी सिवालखास, थाना जानी, जनपद मेरठ।

  2. दानिश (29 वर्ष): निवासी जौला, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर।

पूछताछ में बरेली कनेक्शन का खुलासा

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। वे अपने फरार साथियों के साथ मिलकर बरेली से थोक भाव में स्मैक की खेप लाते थे और फिर मुजफ्फरनगर व आसपास के जनपदों में फुटकर में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। उनके पास से एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसका उपयोग वे तस्करी में करते थे।

कानूनी कार्रवाई थाना तितावी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-76/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। फरार दो अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्मैक तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

जनपद वासियों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है, क्योंकि 'ऑपरेशन सवेरा' युवाओं को नशे की गर्त से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Views: 100

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

मुरीदके (पाकिस्तान)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके सबसे सुरक्षित...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर मौत होने के बावजूद सरकारी कर्मचारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

गुरुग्राम। साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा इलाके में बीती देर रात एक भीषण हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

उत्तर प्रदेश

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव