पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

ईद की नमाज के बाद मुख्यालय के भीतर हुआ जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ गोलियों और चाकुओं से गोदा

School Ad

मुरीदके (पाकिस्तान)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मुख्यालय 'मरकज तैयबा' के भीतर संगठन के हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल आरिफ सल्फी की हत्या कर दी गई। ईद की नमाज खत्म होने के कुछ ही देर बाद हुए इस दुस्साहसिक हमले ने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों और आतंकी नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने मुरीदके स्थित मुख्यालय के भीतर सल्फी को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सल्फी पर पहले ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फिर चाकुओं से वार कर उसकी मौत सुनिश्चित की। वीडियो में खून से लथपथ सल्फी जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लश्कर के सदस्य उसे उठाने और सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया, लेकिन हमलावर सुरक्षा घेरे को तोड़कर फरार होने में कामयाब रहे।

HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, नैतिकता का हवाला देकर छोड़ा पद, शेयर धड़ाम ये भी पढ़ें  HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, नैतिकता का हवाला देकर छोड़ा पद, शेयर धड़ाम

कौन था बिलाल आरिफ सल्फी?
सूत्रों के अनुसार बिलाल आरिफ सल्फी साल 2005 से लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ था। वह संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करता था, जिसका उपयोग हथियार और अन्य गतिविधियों में किया जाता था। वह मुरीदके की तैयबा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था, जहां संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते हैं। बिलाल आरिफ सल्फी लश्कर-ए-तैयबा का एक रणनीतिक स्तंभ माना जाता था। पाकिस्तान के युवाओं की पहचान करने और उन्हें आतंकी नेटवर्क में शामिल करने का प्रमुख चेहरा था। मुरीदके स्थित केंद्र से वह नए लड़ाकों को 'कश्मीर जिहाद' के नाम पर कट्टरपंथी बनाने और उन्हें वैचारिक प्रशिक्षण देने का जिम्मा संभालता था। उसे लश्कर की उस मशीनरी का अहम हिस्सा माना जाता था जो युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करती थी।

फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल  ये भी पढ़ें  फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल

एजेंसियों की चुप्पी और बढ़ता तनाव
इस हाई-प्रोफाइल हत्या के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। मरकज तैयबा के भीतर घुसकर किए गए इस हमले को लश्कर के लिए एक बड़ी खुफिया विफलता माना जा रहा है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, और न ही हमले के पीछे के असली मकसद का खुलासा हो पाया है। इस घटना के बाद से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों के आसपास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत ये भी पढ़ें  अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

मुरीदके (पाकिस्तान)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके सबसे सुरक्षित...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर मौत होने के बावजूद सरकारी कर्मचारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

गुरुग्राम। साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा इलाके में बीती देर रात एक भीषण हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

उत्तर प्रदेश

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव