दक्षिण कोरिया के डेजॉन में ऑटो पार्ट्स प्लांट में आग से 10 की मौत, 59 घायल

डेजॉन। दक्षिण कोरिया के डेजॉन में एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 59 लोग गंभीर या मामूली रूप से घायल हुए हैं। दमकलकर्मी उन चार लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो आग लगने के समय लापता हो गए थे।
अधिकारियों के अनुसार, एक शव फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मिला जबकि अन्य नौ शव तीसरी मंजिल पर पाए गए। शुक्रवार दोपहर 1:17 बजे आग लगने की सूचना मिलने के समय प्लांट के अंदर कुल 170 कर्मचारी मौजूद थे। आग की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने राष्ट्रीय स्तर की फायरफाइटिंग मोबिलाइजेशन का आदेश जारी किया, जो तब दिया जाता है जब आग का स्तर स्थानीय प्रशासन की क्षमता से अधिक माना जाता है।
संरचना के ढहने की आशंका के कारण दमकलकर्मी पहले अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। साथ ही, इमारत के अंदर मौजूद 200 किलोग्राम सोडियम ने भी आग बुझाने के प्रयास को जटिल बना दिया, क्योंकि गलत तरीके से संभालने पर यह विस्फोट कर सकता था। अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा इमारत में प्रवेश को सुरक्षित घोषित करने के बाद शुक्रवार रात 10:50 बजे से खोज अभियान शुरू किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी लापता लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। अधिकारी ने कहा, “हम उन संरचनाओं को तोड़ने की योजना बना रहे हैं, जिनकी जांच पहले ही रेस्क्यू डॉग्स कर चुके हैं, ताकि बचावकर्मियों को तैनात किया जा सके और लापता लोगों की तलाश जारी रखी जा सके।” दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सोक ने गृह मंत्रालय और अग्निशमन एजेंसी को आपात निर्देश दिए कि लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए सभी उपलब्ध उपकरणों और कर्मियों का उपयोग किया जाए। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने डेजॉन महानगर प्रशासन और पुलिस को यातायात नियंत्रण और निकासी उपाय लागू कर आगे किसी भी नुकसान को रोकने का आदेश भी दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां