शामली: श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

परमात्मा की कथा कभी समाप्त नहीं होती:पंडित शिवम कृष्ण शास्त्री

School Ad

गढ़ीपुख्ता(शामली)। जनपद के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के अंतर्गत गांव हथछोया में ऊन-थानाभवन रोड पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन (विश्राम) हुआ। कथा के सप्तम एवं अंतिम दिवस पर पूज्य महाराज पंडित शिवम कृष्ण शास्त्री ने कथा की महत्ता बताते हुए श्रोताओं को जीवन में धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कथा व्यास पंडित शिवम कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण जीवन दर्शन समझाया। उन्होंने कहा, "परमात्मा की कथा कभी 'समाप्त' नहीं होती, उसे केवल 'विश्राम' दिया जाता है। हमारी वाणी में 'समाप्त' और 'विश्राम' शब्द के बीच एक बड़ा आध्यात्मिक अंतर है। जैसे भक्ति अनंत है, वैसे ही कथा भी निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसे हमें अपनी वाणी से कभी समाप्त नहीं करना चाहिए।"

शामली में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण: विकास कार्यों का हुआ शंखनाद, विपक्षी दलों पर बरसे मोहित बेनीवाल ये भी पढ़ें  शामली में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण: विकास कार्यों का हुआ शंखनाद, विपक्षी दलों पर बरसे मोहित बेनीवाल

सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु
अंतिम दिन की पावन बेला पर महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न विवाहों और उनके द्वारा किए गए असुरों के उद्धार का सजीव चित्रण किया। उन्होंने शिशुपाल और जरासंध जैसे राक्षसों के वध के प्रसंग सुनाए। कथा का मुख्य आकर्षण सुदामा चरित्र रहा, जिसमें भगवान कृष्ण द्वारा अपने बाल सखा सुदामा की दीन-दशा देख उन्हें दिव्य और भौतिक सुखों से परिपूर्ण करने का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

शामली: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, बैंक प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  शामली: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, बैंक प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी

अच्छे कर्मों से ही मिलता है प्रभु का धाम
शास्त्री जी ने प्रवचन के अंत में कहा कि भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। मनुष्य को अपने जीवन में सदैव धार्मिक और परोपकारी कार्य करने चाहिए, क्योंकि इन अच्छे कर्मों के माध्यम से ही जीव परमात्मा के परम धाम को प्राप्त कर सकता है।

शामली में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई ये भी पढ़ें  शामली में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई

श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति
इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश तोमर, भोला तोमर, जनक तोमर, तेजपाल सैनी, ईश्वर तोमर, अनिल तोमर, भोपाल सिंह, आकाश तोमर, उमेश लाला, बिजेंद्र मास्टर, अंकित तोमर, मास्टर सुंदरपाल सिंह, जसवीर तोमर, अरुण तोमर, सोमपाल कश्यप और सेठपाल कश्यप भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने यादव ने शनिवार को जयपुर में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

अगर आप किसान हैं और गेहूं की कटाई के बाद अपने खेत को खाली छोड़ देते हैं तो आज की...
कृषि 
गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में देर सायं हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

गाजियाबाद: गोविंदपुरम के निखिल पवार ने यूपीएससी में गाड़ा सफलता का झंडा, जोरदार स्वागत

   गाजियाबाद। जनपद के गोविंदपुरम इलाके में आज जश्न का माहौल रहा, जब यूपीएससी (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 615वीं रैंक...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: गोविंदपुरम के निखिल पवार ने यूपीएससी में गाड़ा सफलता का झंडा, जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में देर सायं हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

  मथुरा। मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक फरसा वाले बाबा उर्फ संत चंद्रशेखर की मौत के बाद मथुरा में तनाव की   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

सहारनपुर: देवबंद में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली पुलिस ने आज गांव महतौली निवासी दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव