शामली में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण: विकास कार्यों का हुआ शंखनाद, विपक्षी दलों पर बरसे मोहित बेनीवाल

School Ad

 

शामली। जनपद के सिटी ग्रीन परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार के कार्यकाल के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के दिग्गजों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने विकास कार्यों को गिनाते हुए विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए।

शामली में जिला स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अक्षित और शिफा ने जीता स्वर्ण ये भी पढ़ें  शामली में जिला स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अक्षित और शिफा ने जीता स्वर्ण

मोहित बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई परिभाषा लिखी है। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बेनीवाल ने कहा कि आज प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर देश के विकास का इंजन बन चुका है।

शामली: गन्ना फसल में टाप बोरर कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया ये भी पढ़ें  शामली: गन्ना फसल में टाप बोरर कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश गुंडाराज और भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उस समय व्यापारियों का उत्पीड़न और उनसे रंगदारी वसूलना आम बात थी, लेकिन आज अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि 22 हजार से अधिक इनामी अपराधियों पर हुई सख्त कार्रवाई ने प्रदेश में कानून का इकबाल बुलंद किया है, जिससे महिलाएं अब दिन-रात सुरक्षित महसूस करती हैं।

शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल ये भी पढ़ें  शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र गुर्जर, विधायक प्रशन चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने वर्ष 2027 में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ "डबल इंजन" की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए कहा कि जनता विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के नौ वर्षों के सफर को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के अंत में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई और विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी से औद्योगिक विकास का ईकोसिस्टम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

फर्रुखाबाद। पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होकर हालिया विस्फोट मामले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

गोरखपुर: ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

गोरखपुर। आगामी त्यौहार ईद एवं अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

जौनपुर जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद BHU रेफर

जौनपुर। यूपी के जौनपुर के जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद BHU रेफर

केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ

  नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आयकर नियम, 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे नए   आधिकारिक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी से औद्योगिक विकास का ईकोसिस्टम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

फर्रुखाबाद। पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होकर हालिया विस्फोट मामले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

गोरखपुर: ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

गोरखपुर। आगामी त्यौहार ईद एवं अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

जौनपुर जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद BHU रेफर

जौनपुर। यूपी के जौनपुर के जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद BHU रेफर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव