गजब का आशिक! महिला को इम्प्रेस करने के लिए रची खुद की लूट की साजिश, पुलिस ने पहुंचाया जेल

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला का आकर्षित करने के इरादे से स्वयं से हुयी लूट का ड्रामा करने वाले शख्स को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 20 मार्च की सुबह करीब पांच बजे थाना सीसामऊ क्षेत्र में मेरठ निवासी अन्तिम सोनी ने सूचना दी थी कि रेलवे स्टेशन से टेंपो में बैठते समय अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर करीब 30 लाख रुपये नकद और 8 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस, साइबर, स्वाट और थाना रायपुरवा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में वादी द्वारा बताए गए घटनास्थल और वास्तविक लोकेशन में अंतर पाया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन पनकी पड़ाव क्षेत्र में मिली।
ये भी पढ़ें "राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला
पुलिस ने शिकायतकर्ता से गहन पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता ने पूरी लूट की कहानी खुद ही गढ़ी थी। उसने स्वीकार किया कि एक महिला को प्रभावित करने और उससे आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से उसने यह फर्जी घटना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी अन्तिम सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिनमें पीतल पर सोने की परत चढ़ाकर ठगी करना और फर्जी जेवर गिरवी रखकर ऋण लेकर फरार होना शामिल है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला पूरी तरह से असत्य पाया गया है और आरोपी ने निजी स्वार्थ में यह साजिश रची थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां