नोएडा में दर्दनाक हादसा: हाई-राइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत

नोएडा। जिले के बिसरख थाना में एक सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरकर तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां उसे फ्लैट में अकेला छोड़कर दूसरे बच्चे को ट्यूशन छाेड़ने के लिए गई थी। बिसरख थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने शनिवार को बताया कि लाइफ सिटी हॉस्पिटल से सूचना मिली कि गौर सिटी वन सेवन एवेन्यू सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर संजयपाल सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं।
उनकी पत्नी मंजू पाल शुक्रवार दोपहर को छोटे बेटे सागनिक पाल (03) को घर में अकेला छोड़कर बड़े बेटे को सोसाइटी के अंदर ही ट्यूशन सेंटर छोड़ने गई थीं। सागनिक बालकनी में खेल रहा था। तभी वह नीचे जमीन पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात को अस्पताल कर्मचारियों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना से सोसाइटी के लोगों का कहना है कि फ्लैट की बालकनी के बीच में लगी रेलिंग में आपस मे इतना गैप है कि कोई भी बच्चा खेलते हुए नीचे गिर सकता है। इस घटना को लेकर लोगों ने बिल्डर के प्रति रोष जताया है।
---------------
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां