बीकानेर: खाजूवाला बॉर्डर पर हेरोइन तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

श्रीगंगानगर। राजस्थान में बीकानेर जिले के सीमावर्ती खाजूवाला में पाकिस्तान सीमा से लगते क्षेत्र में पंजाब और पाकिस्तान के बड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। बीकानेर जिला पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में मल्लांवाला कस्बे के निवासी सतनामसिंह जड़सिख (24) और रिश्ते में लगते उसके भाई दलजीतसिंह जटसिख (19) को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ शुक्रवार देर रात मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि ये युवक फरवरी में दो बार खाजूवाला क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा पर जाकर पाकिस्तान के तस्करों द्वारा ड्रोन से भेजी गयी चार किलो 500 ग्राम हेरोइन पंजाब के बड़े तस्करों तक पहुंचा चुके थे। तीसरी बार माल लेने आने पर ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते वे पकड़े गए। अब इनसे पूछताछ में पंजाब और पाकिस्तान के तस्करों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के बारे में खुलासे हो रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये दोनों युवक करीब 10 दिन पहले खाजूवाला के सीमा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में जाते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने इनसे कड़ी पूछताछ की। इसके बाद दोनों को 12 मार्च को खाजूवाला पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहां से इनको बीकानेर में खुफिया एजेंसियों के संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) में एक हफ्ते तक कड़ी और लंबी पूछताछ चली, जिसमें इन दोनों युवकों ने पंजाब और पाकिस्तान के बड़े तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि सतनामसिंह के माता-पिता कनाडा में रहते हैं। वह भी कनाडा जाना चाहता था, लेकिन पंजाब में ही किन्हीं लोगों के साथ झगड़ा हो जाने के कारण वह कनाडा नहीं जा पाए। इसके बाद वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आ गया जो पंजाब में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी और बिक्री करते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां