सहारनपुर में क्रेन की चेन से टकराकर स्कूटर सवार युवक गंभीर रूप से घायल

क्रेन सवारों पर मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

School Ad

सहारनपुर। जनपद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र का है, जहाँ एक तेज रफ्तार क्रेन की लटकती चेन से टकराकर एक स्कूटर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दुर्घटना के बाद मदद करने के बजाय क्रेन पर सवार लोगों ने घायल युवक के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीर वाली गली निवासी पीड़ित नदीम अंसारी ने बताया कि वह अपने स्कूटर पर सवार होकर अंबाला रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मंडी समिति रोड स्थित कूड़ाघर के समीप पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेन के आगे लटक रही भारी-भरकम लोहे की चेन उनके स्कूटर से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नदीम अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं।

CM योगी का बड़ा बयान: सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी ये भी पढ़ें  CM योगी का बड़ा बयान: सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी

मदद के बजाय किया'हमला'
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद जब नदीम ने विरोध जताया, तो क्रेन पर सवार तीन युवकों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। मानवता को ताक पर रखकर आरोपियों ने घायल नदीम के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, जिन्होंने पीड़ित की मदद की।

एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण ये भी पढ़ें  एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली मंडी पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए नदीम अंसारी की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर क्रेन जैसी भारी मशीनों को लापरवाही से चलाना और उसके बाद मारपीट करना गंभीर अपराध है। आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

देवबंद में महिला पर्स कटर गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर की चोर के 11 मामले दर्ज ये भी पढ़ें  देवबंद में महिला पर्स कटर गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर की चोर के 11 मामले दर्ज

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा, ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त

गाजियाबाद/मेरठ। इन्वेस्टिगेशन विंग, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मेरठ यूनिट ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित 'बिंदल्स ग्रुप' के पेपर और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा,  ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त

योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

देवरिया। योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कायाकल्प करते हुए 86 लाख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर-देवरिया  
योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने यादव ने शनिवार को जयपुर में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

अगर आप किसान हैं और गेहूं की कटाई के बाद अपने खेत को खाली छोड़ देते हैं तो आज की...
कृषि 
गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

उत्तर प्रदेश

योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

देवरिया। योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कायाकल्प करते हुए 86 लाख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर-देवरिया  
योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में देर सायं हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

  मथुरा। मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक फरसा वाले बाबा उर्फ संत चंद्रशेखर की मौत के बाद मथुरा में तनाव की   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव