सहारनपुर: देवबंद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो, कार चालक की मौत

सहारनपुर के शारदा नगर का था मृतक, हादसे में बोलेरो के उड़े परखच्चे

School Ad

देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। देवबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नितारा पैलेस के समीप तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। इस भिड़ंत में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के शारदा नगर निवासी गुरविंदर सिंह (41) अपनी बोलेरो कार से देवबंद की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति काफी तेज थी। जैसे ही कार हाईवे स्थित नितारा पैलेस के पास पहुंची, तभी वह अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल गुरविंदर सिंह को कार से बाहर निकाला और तत्काल देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जख्मों की ताव न सहते हुए गुरविंदर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

कार में अकेला था चालक
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त बोलेरो कार में गुरविंदर सिंह के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया।

सहारनपुर : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ये भी पढ़ें  सहारनपुर : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवादल (रजि.) द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री शरद शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मीरापुर। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक गरिमा और बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कस्बे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

मीरापुर। क्षेत्र के मोहल्ला तहबरपुरा से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा,  युवक की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

उत्तर प्रदेश

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

मथुरा के कोसीकलां इलाके में ‘फरसे वाले बाबा’ के नाम से फेमस गोरक्षक चंद्रशेखर की शनिवार सुबह कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव