सहारनपुर: नानौता के होटल में युवक और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

School Ad

सहारनपुर। थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित एक होटल में युवक और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मंें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी युवक गुरुवार शाम एक किशोरी को लेकर होटल पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा लिया और करीब 16 घंटे तक वहीं ठहरे रहे। शुक्रवार सुबह दोनों रामपुर मनिहारान के बाजार गए, जहां उन्होंने खरीदारी की। बताया जाता है कि होटल में कमरा लेते समय युवक ने अपना पहचान पत्र जमा कराया, जबकि किशोरी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी बहन का आधार कार्ड दिया। इससे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बाजार से लौटने के कुछ समय बाद ही किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। कमरे से शोर सुनकर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई।

रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान ये भी पढ़ें  रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान


परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बाजार से ही जहरीला पदार्थ लेकर आए थे और होटल में उसका सेवन किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ये भी पढ़ें  सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

मुरीदके (पाकिस्तान)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके सबसे सुरक्षित...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर मौत होने के बावजूद सरकारी कर्मचारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

गुरुग्राम। साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा इलाके में बीती देर रात एक भीषण हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

अब्दुल बासित की गीदड़भभकी: "अमेरिका ने किया हमला तो भारत पर करेंगे वार", पाक के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान

  नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने एक टीवी शो में अपनी शर्मिंदगी को बचाने के लिए   ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी: "अमेरिका ने किया हमला तो भारत पर करेंगे वार", पाक के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान

यजुर्वेद 40वाँ अध्याय, प्रथम मंत्र: अहंकार और ईर्ष्या से मुक्त होकर सम्मान और प्रेम का मार्ग

भागदौड़ भरी इस दुनिया में मनुष्य अक्सर अपनी उपलब्धियों को अपने पुरुषार्थ का परिणाम मानकर अहंकार के वश में हो...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
यजुर्वेद 40वाँ अध्याय, प्रथम मंत्र: अहंकार और ईर्ष्या से मुक्त होकर सम्मान और प्रेम का मार्ग

उत्तर प्रदेश

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

मथुरा के कोसीकलां इलाके में ‘फरसे वाले बाबा’ के नाम से फेमस गोरक्षक चंद्रशेखर की शनिवार सुबह कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव