मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

ईद-उल-फितर, फिजाओं में घुली भाईचारे की मिठास, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

School Ad

मीरापुर। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक गरिमा और बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ईद की रौनक देखते ही बन रही थी। मीरापुर, रामराज और आसपास के इलाकों में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी।

मीरापुर की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद, कमलयान मस्जिद और आयशा मस्जिद सहित सभी प्रमुख इबादतगाहों में सुबह से ही नमाजियों का तांता लगा रहा। नमाज के दौरान मौलाना अरशद कासमी ने खुतबा पढ़ा और देश में शांति, आपसी भाईचारे तथा तरक्की के लिए सामूहिक दुआ कराई। इस दौरान हजारों हाथ एक साथ खुदा की बारगाह में उठे और मुल्क की सलामती की कामना की गई।

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

बच्चों और युवाओं में दिखा भारी उत्साह
त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे नए कपड़ों में सजे बच्चों ने नमाज के बाद मेलों का आनंद लिया और खिलौने खरीदे। घरों में सेंवई और विभिन्न व्यंजनों के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया। नगर पंचायत द्वारा ईद के मद्देनजर सफाई और पानी की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे नमाजियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने किया पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण,  शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन पर दिया बल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने किया पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण,  शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन पर दिया बल

सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुआ पर्व
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के संवेदनशील चौराहों और मस्जिदों के बाहर मोर्चा संभाले रखा। पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त करती रहीं।

मुजफ्फरनगर: खतौली में गूंजी शहनाइयां, 86 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खतौली में गूंजी शहनाइयां, 86 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही ईद की धूम
कस्बे के साथ-साथ संभलहेड़ा, मुझेड़ा, कुतुबपुर, कैथोड़ा, सिकंदरपुर, भुम्मा, खेड़ी सराय और रसूलपुर जैसे गांवों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहा था। प्रशासन और क्षेत्रीय जनता के आपसी सहयोग से पूरा उत्सव शांति और प्रेम के साथ संपन्न हुआ।

 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर मौत होने के बावजूद सरकारी कर्मचारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

गुरुग्राम। साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा इलाके में बीती देर रात एक भीषण हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

अब्दुल बासित की गीदड़भभकी: "अमेरिका ने किया हमला तो भारत पर करेंगे वार", पाक के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान

  नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने एक टीवी शो में अपनी शर्मिंदगी को बचाने के लिए   ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी: "अमेरिका ने किया हमला तो भारत पर करेंगे वार", पाक के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान

यजुर्वेद 40वाँ अध्याय, प्रथम मंत्र: अहंकार और ईर्ष्या से मुक्त होकर सम्मान और प्रेम का मार्ग

भागदौड़ भरी इस दुनिया में मनुष्य अक्सर अपनी उपलब्धियों को अपने पुरुषार्थ का परिणाम मानकर अहंकार के वश में हो...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
यजुर्वेद 40वाँ अध्याय, प्रथम मंत्र: अहंकार और ईर्ष्या से मुक्त होकर सम्मान और प्रेम का मार्ग

दैनिक राशिफल: 22 मार्च, 2026, रविवार

मेष - सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 22 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

मथुरा के कोसीकलां इलाके में ‘फरसे वाले बाबा’ के नाम से फेमस गोरक्षक चंद्रशेखर की शनिवार सुबह कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव