मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर छापा तीसरे दिन भी जारी, बैंक लॉकर की भी की गई जांच, आज 'रेड' खत्म होने की संभावना

On
School Ad

मुजफ्फरनगर: जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने ‘बिंदल ग्रुप’ (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार सुबह तक भी जारी रही। बुधवार तड़के 'शिवा वेड्स गौरी' के स्टिकर लगी गाड़ियों में आए अधिकारियों ने जिस तरह से घेराबंदी की, उसने पूरे जनपद के व्यापारिक जगत को हिला कर रख दिया है। तीन दिनों से जारी इस जांच में विभाग के अनुसार अब तक करोड़ों की अघोषित संपत्ति और वित्तीय हेराफेरी के बड़े सबूत हाथ लगे हैं।

जांच में हुए बड़े खुलासे और बरामदगी

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में जो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं:, उनमे-

'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश ये भी पढ़ें  'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

  • नगदी और ज्वेलरी: विभाग ने अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी और 15 करोड़ रुपये से अधिक के कीमती आभूषण बरामद किए हैं।

    संसद में गूंजा 'केडी: द डेविल' का विवाद, 'सरके चुनरिया' गाने पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी ये भी पढ़ें  संसद में गूंजा 'केडी: द डेविल' का विवाद, 'सरके चुनरिया' गाने पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

  • टैक्स चोरी का गणित: जांच में पाया गया कि समूह ने अपनी कागज इकाई, विद्युत संयंत्र और चीनी मिल के लिए अलग-अलग बैलेंस शीट नहीं रखी थी। इस अनियमितता के कारण आयकर अधिनियम की धारा 80आईए के तहत दावा की गई ₹171.3 करोड़ की टैक्स कटौती अब निरस्त होने की कगार पर है।

    मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

  • फर्जी खरीद के दस्तावेज: कागज उत्पादन से संबंधित ₹50 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध या फर्जी खरीद के दस्तावेज भी विभाग के हाथ लगे हैं।

    जानिए Section 80IA: टैक्स छूट का क्या हुआ गलत इस्तेमाल ?

     

    यह धारा मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, बिजली उत्पादन (Power Plants), और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों को लाभ (Deduction) देने के लिए बनाई गई है।

    • बिंदल ग्रुप का मामला: ग्रुप के पास अपने बिजली संयंत्र (Power Plants) हैं। उन्होंने इस धारा के तहत ₹171.3 करोड़ की टैक्स छूट का दावा किया था।

    • विभाग का तर्क: ग्रुप ने अपनी बिजली इकाई, कागज मिल और चीनी मिल के खाते (Accounts) अलग-अलग नहीं रखे। नियमतः, छूट केवल उसी लाभ पर मिलती है जो उस विशिष्ट इकाई (जैसे बिजली संयंत्र) से हुआ हो। समेकित (Consolidated) खाते होने के कारण विभाग को संदेह है कि कागज और चीनी मिल के लाभ को भी बिजली इकाई का लाभ दिखाकर टैक्स बचाया गया है।

     

    दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में आयकर विभाग को जो भी हाथ लगा है, वह बहुत मजबूत नहीं रहेगा, क्योंकि जो भी जेवरात और नकदी आदि  मिली है उससे ज़्यादा के कागजात बिंदल समूह के पास मौजूद है। साथ ही गलत टैक्स छूट का लाभ लेने के आरोप भी गलत है।  नए उद्योग को सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन दिए जाते है उनके अनुसार ही टैक्स लाभ लिए गए है जो पूरी तरह उचित और प्रमाणित है। 

    आपको पता ही है कि छापेमारी की कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से शुरू की गई थी। आयकर अधिकारी ‘शिवा वेड्स गौरी’ के स्टिकर लगी निजी गाड़ियों में पहुंचे थे, ताकि किसी को भनक न लगे। मुजफ्फरनगर और बिजनौर की कुल 14 स्थानों पर एक साथ छापा मारा गया। 

राजनीतिक गलियारों तक पहुंची जांच की आंच

इस छापेमारी का दायरा केवल फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर के रसूखदार राजनीतिक चेहरों तक भी पहुंच गया है:

  1. पूर्व पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल: यूपी पेपर मिल एसोसिएशन के चेयरमैन और बिंदल ग्रुप के साझीदार पंकज अग्रवाल के कार्यालय पर भी छापा मारा गया।  विभाग के सूत्रों के मुताबिक वहां से भी अहम दस्तावेज मिले हैं।

  2. पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल: विभाग की टीमों ने पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास पर भी छापा मारा है, उनके पुत्र अभिषेक अग्रवाल बिंदल ग्रुप में निदेशक है। बताया जाता है कि पंकज अग्रवाल के यहाँ से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर अंजू अग्रवाल परिवार के  बैंक लॉकर व खातों की भी गहनता से जांच की गई है।

  3. पुरानी कड़ियां: इस कार्रवाई को पिछले दिनों नई मंडी के कागज ट्रेडर्स  राजकमल जैन के यहां हुई छापेमारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां मिले कागजो से भी विभाग की जांच बिंदल परिवार तक पहुंची है।  

 

शादी समारोह में हुई थी 'बिन बुलाए मेहमानों' की रेकी

विभागीय सूत्रों ने एक दिलचस्प खुलासा किया है कि वैसे इस छापेमारी की पटकथा राजकमल जैन के यहाँ लगे छापे से भी महीनों पहले लिखी जा चुकी थी। दिल्ली में आयोजित बिंदल परिवार के एक शादी समारोह में भी आयकर अधिकारी 'बिन बुलाए मेहमान' बनकर शामिल हुए थे। वहां उन्होंने परिवार के खर्चों, नेटवर्क और संपर्कों का बारीकी से आकलन (Reiki) किया, जिसके आधार पर इस सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

बता दें कि 12 साल पहले वर्ष 2014 में भी बिंदल ग्रुप पर ऐसी ही बड़ी कार्रवाई हुई थी। फिलहाल, नई मंडी, गांधी कॉलोनी और जानसठ रोड स्थित आवासों पर टीमें मुस्तैद हैं और साक्ष्य संकलन का कार्य जारी है।

आधिकारिक बयान का इंतजार

समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी कार्रवाई और बरामदगी की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। शनिवार को जांच पूरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है  जिसके बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

 
Views: 285

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

कतर के गैस ठिकानों पर हमले से हिला वाशिंगटन, अमेरिका के बदले सुर, ईरानी तेल पर प्रतिबंध हटाने के संकेत

वाशिंगटन/दुबई: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण युद्ध ने अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की जड़ें हिला दी हैं। ईरान द्वारा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कतर के गैस ठिकानों पर हमले से हिला वाशिंगटन, अमेरिका के बदले सुर, ईरानी तेल पर प्रतिबंध हटाने के संकेत

ईरान-अमेरिका युद्ध का 21वां दिन: ईरान ने नष्ट किया $1.1 अरब का अमेरिकी रडार, F-35 फाइटर जेट पर भी हमले का दावा

न नई दिल्ली/दुबई: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ा भीषण युद्ध अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका युद्ध का 21वां दिन: ईरान ने नष्ट किया $1.1 अरब का अमेरिकी रडार, F-35 फाइटर जेट पर भी हमले का दावा

पुरकाजी का महा-सर्वे: 2027 का मूड; मंत्री अनिल कुमार अभी भी सबसे आगे, लेकिन इन 'चेहरों' से मिल रही 'कांटे की टक्कर'

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट अभी कुछ दूर है, लेकिन पुरकाजी (सुरक्षित) सीट पर सियासी पारा अभी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी का महा-सर्वे: 2027 का मूड; मंत्री अनिल कुमार अभी भी सबसे आगे, लेकिन इन 'चेहरों' से मिल रही 'कांटे की टक्कर'

संकल्प से सिद्धि केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली व प्रतिबद्धता का प्रतीक: कपिल देव अग्रवाल

बिजनौर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनपद के इंदिरा बाल भवन में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
संकल्प से सिद्धि केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली व प्रतिबद्धता का प्रतीक: कपिल देव अग्रवाल

मुरादाबाद: HPCL अधिकारी पर हमले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर थाना प्रभारी सस्पेंड, एक आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के सहायक प्रबंधक प्रवीण पटेल पर हुए हमले के मामले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: HPCL अधिकारी पर हमले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर थाना प्रभारी सस्पेंड, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

संकल्प से सिद्धि केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली व प्रतिबद्धता का प्रतीक: कपिल देव अग्रवाल

बिजनौर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनपद के इंदिरा बाल भवन में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
संकल्प से सिद्धि केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली व प्रतिबद्धता का प्रतीक: कपिल देव अग्रवाल

मुरादाबाद: HPCL अधिकारी पर हमले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर थाना प्रभारी सस्पेंड, एक आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के सहायक प्रबंधक प्रवीण पटेल पर हुए हमले के मामले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: HPCL अधिकारी पर हमले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर थाना प्रभारी सस्पेंड, एक आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर

जौनपुर: जौनपुर जिला कारागार में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर

फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल

मुंबई/लखनऊ: रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) के रिलीज होते ही देश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मनोरंजन  लखनऊ 
फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव