फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल

मुंबई/लखनऊ: रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) के रिलीज होते ही देश भर में सियासी और धार्मिक गलियारों में उबाल आ गया है। फिल्म में 'आतिफ अहमद' नामक एक किरदार को उत्तर प्रदेश के दिवंगत माफिया डॉन अतीक अहमद से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में किए गए सनसनीखेज दावों के बाद विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे समाज को दो धड़ों में बांटने की साजिश करार दिया है।
फिल्म 'धुरंधर 2' में न केवल नोटबंदी, दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन दिखाए गए हैं, बल्कि एक बड़ा दावा यह भी किया गया है कि 'आतिफ अहमद' (अतीक अहमद जैसा पात्र) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में 'पाकिस्तान समर्थित सरकार' बनाने की बड़ी साजिश रच रहा था। धार्मिक नेताओं और विपक्षी दलों का कहना है कि सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए ऐतिहासिक और राजनीतिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जिससे हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच नफरत बढ़ सकती है।
विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सिनेमा का इस्तेमाल एक खास राजनीतिक नैरेटिव सेट करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, फिल्म के समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक काल्पनिक कहानी है जो हकीकत के कुछ पहलुओं को छूती है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने जहां सिनेमाघरों में भीड़ जुटाई है, वहीं इसके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया और सड़कों पर बहस तेज हो गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां