सहारनपुर: बेजुबान कुत्ते को बेरहमी से घसीटकर ईंटों से पीटा,दो पर मुकदमा

पशु क्रूरता रोकने आए लोगों के साथ भी की गई गाली-गलौज और अभद्रता

School Ad

सहारनपुर। जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दबंगों ने एक बेजुबान कुत्ते के साथ क्रूरता की सारी सीमाएं लांघ दीं। कुत्ते को न केवल रस्सी से बांधकर सड़कों पर घसीटा गया, बल्कि उसे ईंट-पत्थरों से लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनकनगर निवासी तनुज चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तकिया रामलीला मैदान के पास अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ युवक एक कुत्ते के गले में रस्सी डालकर उसे बर्बरता से घसीट रहे थे। जब तनुज और उनके साथियों ने इस क्रूरता को रोकने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद करीब 20-30 लोगों की भीड़ ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।

सहारनपुर:बड़गांव क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, किसान के नलकूप से हजारों का सामान चोरी ये भी पढ़ें  सहारनपुर:बड़गांव क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, किसान के नलकूप से हजारों का सामान चोरी

पत्थर बरसाती रही भीड़, बेजुबान तड़पता रहा
आरोप है कि भीड़ ने सहानुभूति दिखाने के बजाय कुत्ते पर ईंट और पत्थरों से हमला जारी रखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता दर्द से कराहता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तहरीर के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

वाराणसी गंगा विवाद पर सियासत गरम! इफ्तार केस में गिरफ्तारी के बाद इमरान मसूद का बयान ये भी पढ़ें  वाराणसी गंगा विवाद पर सियासत गरम! इफ्तार केस में गिरफ्तारी के बाद इमरान मसूद का बयान

नामजद प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी सलमान और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर दूसरे आरोपी की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली ये भी पढ़ें  पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवादल (रजि.) द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री शरद शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मीरापुर। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक गरिमा और बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कस्बे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

मीरापुर। क्षेत्र के मोहल्ला तहबरपुरा से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा,  युवक की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

उत्तर प्रदेश

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

मथुरा के कोसीकलां इलाके में ‘फरसे वाले बाबा’ के नाम से फेमस गोरक्षक चंद्रशेखर की शनिवार सुबह कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव