योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

उत्तर प्रदेश का 9 वर्षों में बदला चेहरा: कृषि क्षेत्र में हुआ ऐतिहासिक कायाकल्प

School Ad

देवरिया। योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कायाकल्प करते हुए 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। राज्य की स्थापना के बाद से अब तक की सभी सरकारों की तुलना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कृषि और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन हुआ है। उत्तर प्रदेश अब 'बीमारू' राज्य की श्रेणी से निकलकर देश के 'सर्वोत्तम' प्रदेश के रूप में स्थापित हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को देवरिया में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों के रिपोर्ट कार्ड को पेश किया। कृषि मंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले किसान खाद, बिजली और पानी के लिए तरसते थे और हताश होकर आत्महत्या को मजबूर थे। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने सबसे पहले 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का बैंक कर्ज पारदर्शी तरीके से माफ किया। गन्ना किसानों की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने गन्ना मूल्य को 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल किया और अब तक 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया जा चुका है।

मेरठ में मिड-डे मील घोटाला! 10 कुंटल गेहूं सड़ा, बच्चों का हक छिना ये भी पढ़ें  मेरठ में मिड-डे मील घोटाला! 10 कुंटल गेहूं सड़ा, बच्चों का हक छिना

खाद्यान्न उत्पादन में बनाया नया कीर्तिमान
प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन 547 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन तक पहुँच गया है। उत्तर प्रदेश आज गेहूं, गन्ना, आम और दूध उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य (नंबर-1) बन चुका है।

सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ये भी पढ़ें  सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

सिंचाई और तकनीक का विस्तार
सरकार ने दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर 30 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि तक पानी पहुँचाया है। कृषि मंत्री ने बताया कि 92 हजार से अधिक पीएम कुसुम सोलर पंप किसानों को 60% सब्सिडी पर दिए गए। वहीं 16 लाख किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं, जिसका 3600 करोड़ का भार सरकार उठा रही है। जबकि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत यूपी के 3 करोड़ किसानों को सीधे उनके खातों में 99,500 करोड़ रुपये भेजे गए।

कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल ये भी पढ़ें  कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल

नवाचार और भविष्य की राह
तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार 'ड्रोन दीदी' जैसे नवाचारों को खेत तक पहुँचा रही है। सरकार ने राज्य में खेतीबाड़ी में ड्रोन के प्रयोग के तहत एफपीओ व कृषि स्नातकों को ड्रोन के लिए 40-50 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में कुशीनगर में राज्य का पांचवां राजकीय कृषि विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। शाही ने अंत में कहा कि प्रदेश के 824 विकास खंडों में से 480 में 'किसान कल्याण केंद्र' बनाए जा रहे हैं, जहाँ किसानों को एक ही छत के नीचे प्रशिक्षण, उन्नत बीज और दवाइयां प्राप्त होंगी। एक तरफ योगी सरकार किसानों को कृषि यंत्र, अनुदान पर बीज, मिनीबीज किट आदि देकर सहयोग कर रही है तो दूसरी तरफ किसान भी उत्पादकता का नया इतिहास रच रहे हैं।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवादल (रजि.) द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री शरद शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः शहीद भगत सिंह सेवादल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मीरापुर। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक गरिमा और बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कस्बे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ 

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

मीरापुर। क्षेत्र के मोहल्ला तहबरपुरा से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में युवती को बहला-फुसलाकर किया अगवा,  युवक की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

उत्तर प्रदेश

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

मथुरा के कोसीकलां इलाके में ‘फरसे वाले बाबा’ के नाम से फेमस गोरक्षक चंद्रशेखर की शनिवार सुबह कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा मे ‘फरसे वाले बाबा’ की मौत के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का राज्य सरकार पर तीखा हमला

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: गोरक्षा और गो-आश्रय में योगदान देने वालों को मिलेगा 'राज्य सम्मान'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव