मंत्री से परेशान DM ने उठाया बड़ा कदम, 12 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा !

अमृतसर। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के एक मंत्री का नाम सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमृतसर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने मंत्री के कारण अपनी जान दे दी । मरने से पहले उन्होंने करीब 12 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने सल्फास खा लिया है और इसके लिए परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का डर जिम्मेदार है।
मामला सामने आते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया और पूरे प्रकरण की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी। वहीं भुल्लर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष हो सके, इसलिए उन्होंने पद छोड़ा है।
विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि अमृतसर में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वेयरहाउस से जुड़े टेंडर को लेकर विवाद था। आरोप है कि मंत्री के पिता ने भी टेंडर के लिए आवेदन किया था।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासनयह भी आरोप लगाया गया कि जब टेंडर नियमों के अनुसार नहीं मिला तो अधिकारी को घर बुलाकर मारपीट की गई और उसकी वीडियो भी बनाई गई। साथ ही परिवार को धमकी देने की बात भी कही जा रही है।
मृतक DM के परिवार ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है और कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अस्पताल से शव नहीं ले जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां