घर से भागकर प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उरई। जनपद के एट कोतवाली क्षेत्र में शादी के लिए परिवार की रजामंदी न होने पर प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर ली। अब इसका वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार को बुलाकर समझौता करा दिया है। कोतवाल विजय पांडे ने बताया कि सिरसा कलार निवासी कीर्ति कठेरिया (20) और अमन कठेरिया (24) ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली हैं।
19 मार्च को दाेनाें ने एट क्षेत्र के ग्राम बिलायां स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया, जिसका अब वीडियो भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो रहा है। लड़की और लड़का एक ही जाति और गांव के हैं। लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, जिसकी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। मंदिर में हुई शादी का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ये भी पढ़ें "राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्लाप्रेमी युगल का कहना है कि वे साथ रहना चाहते थे। अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए उन्होंने मंदिर में विवाह किया। कोर्ट मैरिज पहले ही कर ली है। इस मामले में कुछ लोग इसे सच्चे प्रेम की जीत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि दोनों परिवार के लोगों को थाने बुलाकर समझाया गया है। दोनों परिवारों में रजामंदी के साथ समझौता हो गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां