मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में चेकिंग कर रहे बाइक सवार गोरक्षक फरसा वाले बाबा को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाबा की मृत्यु हो गई। वहीं, घटना में घायल कंटेनर चालक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बाबा के समर्थकों ने ये आरोप लगाया है कि गो तस्करों ने कोटवन चौकी के नवीपुर के पास गाड़ी से कुचल कर बाबा की हत्या की है। नाराज गो रक्षकों ने छाता कट के पास हाईवे पर जाम लगाकर हमांगा किया।
जाम की सूचना पर पहुंचे डीआईजी आगरा जोन के आदेश पर उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करके हटाया गया। जिलाधिकारी ने गौरक्षक बाबा की समाधि स्थल और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बाबा के नाम पर चौकी बनवाने की बात कही है। तब जाकर समर्थक शांत हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ रक्षक की रक्षा को लेकर बैठक आयोजित की है। गौ-रक्षकों की ओर से मानमंदिर के सुनील सिंह ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें फरसे वाले बाबा को “गोपुत्र” और “शहीद” का दर्जा देने, उनकी आजनौंक स्थित गौशाला को सरकारी संरक्षण प्रदान करने, बाबा के लिए समाधि स्थल बनाए जाने, गौ-सेवकों पर कोई मुकदमा न दर्ज करने और गौशाला के निकट पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग शामिल है।
शनिवार सुबह गोवंशी के शक में हरियाणा सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे बरसाना के आजनौख निवासी गोरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा एक कंटेनर की चेकिंग कर रहे थे। तभी पीछे से ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे में बाबा की मृत्यु हो गई। ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। गो तस्करों द्वारा गाड़ी चढ़ाकर मार डालने का आरोप लगाकर समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आगरा दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब साढ़े तीन घंटे हंगामे में पुलिस पर पथराव किया। पथराव में काफी संख्या में पुलिस कर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने रबड़ बुलेट चलाई, आसू गैस के गोले दागे।
पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी पहुंच गई। पुलिस ने लाठी चार्ज करके उपद्रवियों को भगाया, माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। साढ़े 11 बजे पुलिस ने हाईवे का जाम खुलवाया। इधर, घायल कंटेनर चालक खुर्शीद निवासी अलवर की आगरा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हाईवे पर बवाल के बाद चार घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। जाम में फंसे वाहन गंतव्य की ओर भेज दिए गए। छाता कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
आगरा रेंज डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि गौरक्षक की मौत सड़क हादसे में हुई है। किसी भी प्रकार का गोवंश शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
मथुरा बवाल के बाद लखनऊ में बड़ी बैठकमथुरा में फरसे वाले बाबा की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। इसकी गूंज शासन तक पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम पांच बजे गो-संरक्षण को लेकर अहम बैठक बुलाई। इसमें गो-संरक्षण को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां