मुजफ्फरनगरः शाहदरा गुर्जर बांगर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहदरा गुर्जर बांगर में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से समाज के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नवाब सिंह गुर्जर गांव तेजलहेड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय गुर्जर महासभा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी नरेश पाल सिंह (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान यूनियन) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह भव्य आयोजन चौधरी विक्रम सिंह के आवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, सतेंद्र गुर्जर, नरेश पुंडीर, बोबिंदर कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार सहित अनेक लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन चौधरी मनोज गुर्जर एवं सह-संचालन सचिन रोशवाल गुर्जर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन और जागरूकता पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में गांववासियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान एडवोकेट मोहित गुर्जर, तिलकराम गुर्जर, अमित गुर्जर, ओम सिंह गुर्जर, अक्षय गुर्जर, सचिन गुर्जर, चौधरी विनय गुर्जर, तनिष्क गुर्जर, तन्मय गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां