मुजफ्फरनगर: बेलडा में श्री साईं धाम मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने की पूजा-अर्चना।

भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बेलडा स्थित श्री साईं धाम मंदिर में आज भक्ति और श्रद्धा के साथ श्री गणेश जी महाराज, भगवान भोलेनाथ और श्री साईं बाबा की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मूर्तियों का माल्यार्पण कर विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्राण प्रतिष्ठा) का कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. वीरपाल निर्वाल ने धर्म और अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना ही वह मार्ग है जिससे मनुष्य के मन की शुद्धि होती है। जब व्यक्ति ईश्वर की शरण में आता है, तो उसके मन के समस्त विकार क्षीण होने लगते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के इस पुनीत कार्य की सराहना की। श्री साईं धाम मंदिर बेलडा में आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, एसएसपी ने खुद संभाली कमानअतिथियों का किया नागरिक अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का भावभीना स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न (मूर्ति) भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: नवशक्ति यात्रा के दूसरे दिन उमड़ा महिलाओं का सैलाब, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का दिया संदेशइन्होंने की भागीदारी
इस पावन अवसर पर मंदिर के संस्थापक और प्रबुद्ध जनों के साथ भाजपा पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें कृष्ण चन्द भगत जी (मंदिर संस्थापक), प्रबंध समिति के सुभाष नायक, प्रदीप नायक, चंद्रकिरण नायक, शिव चरण नायक, विष्णु दत्त नायक एवं सुशील नायक के अलावा भाजपा नेता सतनाम सिंह नायक, रामकुमार शर्मा एवं रविन्द्र चौधरी शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां