अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC में यूपी की 3 बेटियों ने पाई सफलता, योगी सरकार की मुहिम रंग लाई

On
School Ad

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देख रहीं, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना इनके लिए ऐसे ‘पंख’ बनकर उभरी है, जिसके सहारे वे देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का परचम लहरा रही हैं। संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में इस योजना का लाभ लेकर प्रदेश की तीन बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। खास बात ये है कि इस योजना के जरिए अब तक ढाई सौ से अधिक बेटियां सफलता हासिल कर चुकी हैं और अधिकारी बनकर यूपी को दिशा दिखा रही हैं। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि योगी सरकार की शिक्षा-केंद्रित योजनाओं की प्रभावशीलता का भी प्रमाण है।

योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के 'विकास मॉडल' को सराहा ये भी पढ़ें  योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के 'विकास मॉडल' को सराहा

बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार ये भी पढ़ें  बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

2021 में शुरू हुई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने अब तक एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को जोड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक मजबूत मंच दिया है। खास बात यह है कि बेटियां इस योजना के जरिए महंगे कोचिंग संस्थानों के बिना भी बड़ी सफलता हासिल कर रही हैं। गाजियाबाद के प्रताप विहार की रहने वाली मानसी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 444वीं रैंक हासिल की। प्राइवेट जॉब करने वाले पिता समेत परिवार में पांच सदस्य हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मानसी ने घर पर ही तैयारी की और अभ्युदय योजना के मार्गदर्शन से सफलता हासिल की। झांसी की अदिति सिंह ने 859वीं रैंक प्राप्त की। इंजीनियर पिता और शिक्षिका मां की बेटी अदिति ने सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की।

सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की मौत, नवादा में मचा कोहराम ये भी पढ़ें  सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की मौत, नवादा में मचा कोहराम

खास बात यह रही कि वह स्वयं भी अभ्युदय योजना के तहत अन्य छात्रों को पढ़ाकर उनकी मदद करती रहीं। आगरा की तनीषा सिंह ने 930वीं रैंक हासिल की। रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिता और गृहिणी मां के परिवार से आने वाली तनीषा ने घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई की और अभ्युदय योजना की सहायता से सफलता प्राप्त की। लखनऊ की रहने वाली कीर्तिका सिंह 2022 में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर डिप्टी एसपी बनीं। एटा में तैनात कीर्तिका किसान परिवार से हैं। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी की और अभ्युदय योजना का लाभ उठाया।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने न केवल शिक्षा को सुलभ बनाया है, बल्कि बेटियों में आत्मविश्वास भी जगाया है। अब वे बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस जुटा रही हैं। योगी सरकार की यह पहल साबित कर रही है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर यूपी की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इन सफलताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर सही दिशा और संसाधन मिलें तो प्रदेश की बेटियां देश की प्रशासनिक व्यवस्था में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आज उन लाखों सपनों को आकार दे रही है, जो कभी संसाधनों के अभाव में अधूरे रह जाते थे। -

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

बेरूत। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दक्षिणी लेबनान काे लेकर इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली रक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर एवं कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण तथा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

नोएडा। थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल नाले के पास एलिवेटेड रोड से उतरते ही एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

कानपुर। भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाते हुए रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  कानपुर 
रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार को नई उड़ान देने के लिए बीटेक विभाग में अत्याधुनिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

कानपुर। मिशन शक्ति के तहत हमारा फोकस बेटियों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर है। 'नई राह' योजना के माध्यम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

जौनपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फाग गीतों से बांधा समां, युवाओं को दिया इतिहास से जुड़ने का संदेश

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में क्षत्रिय वैश्य समाज द्वारा आयोजित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फाग गीतों से बांधा समां, युवाओं को दिया इतिहास से जुड़ने का संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव