रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

अब 160 की रफ्तार पर भी नहीं टकराएंगी ट्रेनें, सुरक्षित हुई 160 किमी की रफ्तार 

School Ad

कानपुर। भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाते हुए रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त प्रयागराज-कानपुर सेक्शन (190 रूट किमी) पर स्वदेशी 'कवच' (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। इस प्रणाली के शुरू होने से अब मानवीय चूक के कारण होने वाले रेल हादसों पर पूरी तरह लगाम लग सकेगी।

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एन.पी. सिंह ने बताया कि रविवार को इस ऐतिहासिक शुरुआत को औपचारिक रूप देने के लिए गाड़ी संख्या 14163 के लोकोमोटिव में 'कवच' प्रणाली सक्रिय की गई। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने स्वयं सूबेदारगंज से मनौरी स्टेशन तक ट्रेन के इंजन (लोकोमोटिव) में सवार होकर 'फुटप्लेट निरीक्षण' किया। उन्होंने परिचालन के दौरान सिस्टम की सटीकता और ब्रेक लगने की प्रक्रिया का बारीकी से आकलन किया।

इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा ये भी पढ़ें  इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

इन ट्रेनों को मिला सुरक्षा का घेरा
पहले चरण में इस मार्ग पर चलने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों को कवच से लैस किया गया है, जिनमें चौरी-चौरा एक्सप्रेस (15003/15004),प्रयागराज एक्सप्रेस (12417/12418) और हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307/12308) ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों को भी चरणबद्ध तरीके से इसमें शामिल किया जा रहा है।

औरैया में चैत्र नवरात्र में भागवत कथा का शुभारंभ, धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा ये भी पढ़ें  औरैया में चैत्र नवरात्र में भागवत कथा का शुभारंभ, धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा

20 हजार किमी का कड़ा ट्रायल 
इस प्रणाली को सार्वजनिक करने से पहले व्यापक परीक्षण किए गए। WAP-7 लोकोमोटिव और 20 कोच वाली वंदे भारत रेक के साथ विभिन्न स्थितियों में ट्रायल हुआ। यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'चौरी चौरा एक्सप्रेस' के साथ 20,000 किलोमीटर से अधिक का ट्रायल रन पूरा किया गया, जिसके परिणाम पूरी तरह संतोषजनक रहे।

सहारनपुर : लगातार बारिश से अचानक मौसम ने ली करवट, लोगों को फिर से कराया ठंड का अहसास,  अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट ये भी पढ़ें  सहारनपुर : लगातार बारिश से अचानक मौसम ने ली करवट, लोगों को फिर से कराया ठंड का अहसास, अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट

क्या है सुरक्षा कवच? 
यह 'मेक इन इंडिया' के तहत विकसित एक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है। यदि लोको पायलट सिग्नल जंप करता है या मानवीय भूल होती है, तो कवच अपने-आप ब्रेक लगा देता है। यह आमने-सामने की टक्कर रोकने और धुंध (Fog) के दौरान सुरक्षित परिचालन में सहायक है।

अगला लक्ष्य: गाज़ियाबाद-टुंडला सेक्शन
प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में मिली इस सफलता के बाद, रेलवे अब 'मिशन रफ़्तार' के तहत गाज़ियाबाद-टुंडला सेक्शन पर कवच लगाने की तैयारी कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों को 160 किमी/घंटा की निर्बाध और सुरक्षित गति प्रदान करना है।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बहू...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

   अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर में आपसी विवाद ने उस समय खूनी मोड़...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा। जनपद के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद उपजे भारी बवाल और...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

रुड़की: सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा

रुड़की (हरिद्वार)। देहरादून हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद रविवार को एनएसजी कमांडो की...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
रुड़की: सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा

घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और पैनिक बुकिंग में भी गिरावट देखी गई है। यह...
राष्ट्रीय 
घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

   लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बहू...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

   अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर में आपसी विवाद ने उस समय खूनी मोड़...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा। जनपद के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद उपजे भारी बवाल और...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और सनातन धर्म की परंपराओं के संरक्षण हेतु 'श्री कृष्ण सेना' एवं 'राधा वाहिनी'...
उत्तर प्रदेश  शामली  मथुरा 
मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव