घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

On
School Ad

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और पैनिक बुकिंग में भी गिरावट देखी गई है। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान में कहा कि सरकार ने राज्यों को कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बढ़ा दी है। शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता दी गई है, और कुल कमर्शियल एलपीजी आवंटन का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं क्षेत्रों को दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त 20 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी आवंटन रेस्तरां, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित खाद्य कैंटीन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, केंद्र ने राज्यों को सलाह दी कि घरेलू और कमर्शियल दोनों उपभोक्ताओं को नए पीएनजी कनेक्शंस की सुविधा दी जाए। साथी ही, काला बाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापे जारी रखे जाएं। मंत्रालय के अपडेट में कहा गया,"होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर, देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की स्थिर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है।

ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर देशभर में खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, नेताओं ने भी अमन-शांति की मांगी दुआ ये भी पढ़ें  ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर देशभर में खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, नेताओं ने भी अमन-शांति की मांगी दुआ

रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन को अधिकतम किया गया है।" तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा किसी भी खुदरा आउटलेट पर ईंधन की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सरकार ने जनता को फिर से सलाह दी है कि वे घबराकर खरीदारी न करें, क्योंकि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखी जा रही है और सरकार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैयारी और प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। प्राकृतिक गैस के मोर्चे पर, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को आपूर्ति के लिए सुरक्षित रखा गया है, जिसमें घरेलू खाना पकाने के लिए पीएनजी को 100 प्रतिशत आपूर्ति और वाहनों के लिए सीएनजी की आपूर्ति शामिल है।

मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर ये भी पढ़ें  मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर

बयान में कहा गया है कि ग्रिड से जुड़े औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति उनकी औसत खपत के 80 प्रतिशत पर है। सरकार ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों को भी सलाह दी है कि वे अपने पूरे क्षेत्र में रेस्तरां, होटल और कैंटीन जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए पीएनजी कनेक्शन को प्राथमिकता दें, ताकि कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता संबंधी चिंताओं का समाधान किया जा सके। आईजीएल, एमजीएल, गेल गैस और बीपीसीएल जैसी सीजीडी कंपनियों ने घरेलू और वाणिज्यिक पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहन राशि की पेशकश की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने सीजीडी कंपनियों को आवेदन जमा करने और उपभोक्ता परिवारों को गैस आपूर्ति शुरू करने के बीच की समय सीमा को कम करने का निर्देश भी दिया है। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सीजीडी नेटवर्क के विस्तार के लिए आवश्यक आवेदनों की मंजूरी में तेजी लाने का भी अनुरोध किया है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 300 और अवैध जुआ व सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स को किया ब्लॉक ये भी पढ़ें  ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 300 और अवैध जुआ व सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स को किया ब्लॉक

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल:10 लाख वोटरों के नाम कटने से मची खलबली, सोमवार की शाम जारी होगी मतदाता पूरक सूची  

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के बीच सोमवार का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। राज्य प्रशासन...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पश्चिम बंगाल:10 लाख वोटरों के नाम कटने से मची खलबली, सोमवार की शाम जारी होगी मतदाता पूरक सूची  

लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए निष्कासन प्रस्ताव के विरोध में दिल्ली विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के आगामी बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शिखा राय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए निष्कासन प्रस्ताव के विरोध में दिल्ली विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच पीएम मोदी ने सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने पर मंथन

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में स्थिति की   देश...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पश्चिम एशिया युद्ध के बीच पीएम मोदी ने सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने पर मंथन

उत्तर प्रदेश

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी धाम में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

अखिलेश यादव का 40 हजार का दांव, पंकज चौधरी का तंज: "सपा वाले चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा भी कर सकते हैं"

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं के लिए की गई एक बड़ी चुनावी घोषणा ने उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव  का 40 हजार का दांव, पंकज चौधरी का तंज: "सपा वाले चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा भी कर सकते हैं"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव