पश्चिम बंगाल:10 लाख वोटरों के नाम कटने से मची खलबली, सोमवार की शाम जारी होगी मतदाता पूरक सूची
सूची के सार्वजनिक होने से पहले राज्यभर में सुरक्षा के अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के बीच सोमवार का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। राज्य प्रशासन सोमवार शाम को 'एसआईआर' की पहली पूरक मतदाता सूची जारी करने जा रहा है। इस सूची के सार्वजनिक होने से पहले राज्यभर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त शुरू कर दी गई है।
बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, पिछले शुक्रवार तक निपटाए गए 27 लाख 30 हजार मामलों के आधार पर यह पहली पूरक सूची तैयार की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रक्रिया में लगभग 10 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इस सूची में दो मुख्य श्रेणियां होंगी, जिनमें वे नाम जिन्हें अंतिम मतदाता सूची में नया जोड़ा गया है। इसके अलावा वे नाम जिन्हें विभिन्न आधारों पर हटाया गया है। आयोग का कहना है कि प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है। मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन होगी उपलब्ध
यह सूची शाम छह बजे के बाद आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सूची की हार्ड कॉपी संबंधित पोलिंग बूथों पर तुरंत भिजवाकर वहां चस्पा कर दी जाए। इसके अलावा, मतदाता चुनाव आयोग और बंगाल सीईओ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपना नाम चेक कर सकेंगे।
सुरक्षा का कड़ा पहरा
किसी भी संभावित उग्र विरोध या हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रविवार से ही राज्यभर के थानों का दौरा कर प्रभारियों को निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, 31 मार्च तक केंद्रीय बलों की 300 अतिरिक्त कंपनियां बंगाल पहुंच जाएंगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
ये भी पढ़ें स्वामी गोपालाचार्य ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ, बोले-सच्चाई दिखाने वाली फिल्मों की जरूरतरॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां