महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का इस्तीफा स्वीकार, उपमुख्यमंत्री ने की पुष्टि

On
School Ad

 मुंबई। दुष्कर्म के आरोपी बाबा अशोक खरात से संबंधों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहीं महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रूपाली के इस्तीफे की पुष्टि की है और इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।

विपक्ष कई दिनों से लगातार रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग कर रहा था। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, "मुझे महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। मौजूदा स्थिति और चल रही जांच के मद्देनजर उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। इस जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए मैं उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री को आगे की कार्रवाई के लिए भेज रही हूं।"

हिमाचल का बजट आज, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे पेश, आर्थिक चुनौतियों के बीच जनता को बड़ी उम्मीदें ये भी पढ़ें  हिमाचल का बजट आज, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे पेश, आर्थिक चुनौतियों के बीच जनता को बड़ी उम्मीदें

गौरतलब है कि नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद रूपाली चाकणकर की खरात के साथ कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें रूपाली चाकणकर अशोक खरात के साथ दिखाई दे रही है। एक वीडियो में रूपाली चाकणकर को अशोक खरात के पैरों की पूजा करते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा कुछ अन्य वीडियो में खरात की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग उठने लगी थी। रूपाली चाकणकर ने सरकार को भेजे गए इस्तीफे में कहा है, "मुझे 15 अक्टूबर, 2024 को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। निजी कारणों से मैं उक्त पद से इस्तीफा दे रही हूं।

गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल ये भी पढ़ें  गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है और इस पूरे कार्यकाल के दौरान मुझे जो अटूट समर्थन दिया है, उसके लिए मैं आपकी और अपने सभी सहयोगियों की हृदय से आभारी हूं। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी मुझे आपका समर्थन मिलता रहेगा। इसलिए मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।" इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से चाकणकर ने कहा था, "मेरा पूरा परिवार वारकरी परंपरा को मानता है, इसीलिए हम खरात के ट्रस्ट से जुड़े हुए थे। हालांकि, मुझे उनके दूसरे पहलू के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कोई यह कैसे जान सकता है कि भविष्य में कोई व्यक्ति क्या करेगा या कैसे व्यवहार करेगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों की खरात के साथ तस्वीरें हैं लेकिन मुझे इस बात से दुख होता है कि मुझे खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है और मुझ पर महिला होने के नाते आरोप लगाए जा रहे हैं।"

 झाबुआ: लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही के बाद भ्रष्टाचार की आरोपिता आयुष विभाग की क्लर्क निलंबित ये भी पढ़ें   झाबुआ: लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही के बाद भ्रष्टाचार की आरोपिता आयुष विभाग की क्लर्क निलंबित

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में पेपर मिल से 47 मोटर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

   सहारनपुर । जनपद सहारनपुर की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए श्री गणेश पेपर इंडस्ट्री में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पेपर मिल से 47 मोटर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

   शामली। रविवार को शामली केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का...
शामली 
शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत-बांग्लादेश रिश्तों को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

ढाका। भारत के बांग्लादेश में उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं...
Breaking News  राष्ट्रीय 
उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत-बांग्लादेश रिश्तों को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

नोएडा। जेवर में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Fronx Vs Brezza कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट पहली कार खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

अगर आप अपनी पहली SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके मन में जरूर यह सवाल आया होगा...
ऑटोमोबाइल 
Fronx Vs Brezza कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट पहली कार खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पेपर मिल से 47 मोटर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

   सहारनपुर । जनपद सहारनपुर की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए श्री गणेश पेपर इंडस्ट्री में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पेपर मिल से 47 मोटर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा हिरण की सींग बरामद, यात्री से गहन पूछताछ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर एक विदेशी यात्री के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा हिरण की सींग बरामद, यात्री से गहन पूछताछ

अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC में यूपी की 3 बेटियों ने पाई सफलता, योगी सरकार की मुहिम रंग लाई

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देख रहीं, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री   2021...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC में यूपी की 3 बेटियों ने पाई सफलता, योगी सरकार की मुहिम रंग लाई

यूपी में सुरक्षा और स्वावलंबन से बदली 'आधी आबादी' की तस्वीर,18 लाख महिलाएं बनी 'लखपति दीदियां' 

आगरा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर आगरा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
यूपी में सुरक्षा और स्वावलंबन से बदली 'आधी आबादी' की तस्वीर,18 लाख महिलाएं बनी  'लखपति दीदियां' 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव