महाराष्ट्र: प्रेम विवाह करने पर युवक की निर्वस्त्र करके पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

भुसावल। महाराष्ट्र के भुसावल में एक नवविवाहित युवक को प्रेम विवाह करने पर खंभे से बांधकर पीटा गया और आरोपी उसकी पत्नी को जबरदस्ती लेकर चले गए। बाजारपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुट गई है। भुसावल के खड़का गांव का करने वाला 25 वर्षीय चेतन दिलीप जंगले ने नासिक में एक युवती से प्रेम विवाह किया था। 19 मार्च को तालुका पुलिस स्टेशन में दोनों पेश हुए और शादी कर ली। दोनों ने शादी की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। चेतन अपने मामा के घर पर रह रहा था।
20 मार्च सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास मनोज पाटिल, रूपाली उर्फ पूनम पाटिल, तेजस पाटिल, कोमल पाटिल और 10 से 12 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए। उन्होंने नवविवाहिता युवती और चेतन को मारा-पीटा। आरोपियों ने चेतन का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वे चेतन को घर के बाहर लेकर आए और निर्वस्त्र कर खंभे से बांध दिया और लोहे की रॉड और पत्थरों से पीटा। आरोपियों ने नवविवाहिता को मर्जी के खिलाफ अपने साथ ले गए। आरोपियों ने इतने पर भी चेतन को छोड़ा नहीं। चेतन को घर लेकर आए फिर और मारा और उसके माता-पिता को भी पीटा और गालियां दीं।
ये भी पढ़ें निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और फरहान खान की शादी को बताया 'लव-जिहाद', पीएम मोदी से की अपील
आरोपियों ने चेतन के घर को जलाने की धमकी दी। इलाके के लोगों ने समय रहते बीच-बचाव करके चेतन को बचाया। चेतन को घायल हालत में जलगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ में फ्रैक्चर है। इस मामले में असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नितिन देशमुख, बाजारपेट पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर राहुल वाघ के नेतृत्व में आगे की जांच चल रही है। इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। इस बीच, एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अशोक नखाटे और डिविजनल पुलिस ऑफिसर केदार बारबोले ने दौरा कर पूरी घटना का जायजा लिया और जांच के संबंध में निर्देश दिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां