एक करोड़ की एलएसडी ड्रग्स तस्करी मामले में एसटीएफ के चार पुलिसकर्मी बर्खास्त

On
School Ad

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ कुल्लू के चार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन पर एलएसडी तस्करी से जुड़े एक मामले में संलिप्तता के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

यह मामला शिमला के न्यू शिमला थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 10 मार्च को पुलिस ने पंजाब के मोगा निवासी संदीप शर्मा और सिरमौर की प्रिया शर्मा के कब्जे से 562 एलएसडी स्ट्रिप्स (करीब 11.570 ग्राम) बरामद की थीं। जांच के दौरान इस मामले के सप्लायर के रूप में केरल के नविएल हैरिसन की पहचान हुई, जिसे 13 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

पीएसीएल (पर्ल्स ग्रुप) घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई.. दिल्ली और पंजाब में 5,046 करोड़ रुपये की 126 संपत्तियां जब्त ये भी पढ़ें  पीएसीएल (पर्ल्स ग्रुप) घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई.. दिल्ली और पंजाब में 5,046 करोड़ रुपये की 126 संपत्तियां जब्त

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि यह एलएसडी खेप कुल्लू जिले में लाई गई थी और उस दौरान एसटीएफ में तैनात चार पुलिसकर्मियों ने इसे रोकने के बावजूद आरोपियों के साथ मिलकर तस्करी को बढ़ावा दिया। पुलिस के मुताबिक यह गंभीर अनुशासनहीनता, आपराधिक साजिश और नैतिक कदाचार का मामला है।

इस मामले में शामिल पाए जाने पर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (40), हेड कांस्टेबल समीर कुमार (40), कांस्टेबल नितेश (46) और कांस्टेबल अशोक कुमार (42) को पहले 16 मार्च को निलंबित किया गया था। इसके बाद डिजिटल, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर उन्हें 19 मार्च को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेज़ा गया था। अब विस्तृत जांच के बाद संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) और पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत चारों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये चारों कुल्लू जिला के रहने वाले हैं।

मनीष मल्होत्रा की मां पुष्पा मल्होत्रा का निधन, करण जौहर और करीना कपूर,परिनिती चोपड़ा समेत कई सितारे पहुंचे घर ये भी पढ़ें  मनीष मल्होत्रा की मां पुष्पा मल्होत्रा का निधन, करण जौहर और करीना कपूर,परिनिती चोपड़ा समेत कई सितारे पहुंचे घर

प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पुलिस बल के अंदर से ही नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है। राज्य सरकार और पुलिस का कहना है कि नशे से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत ये भी पढ़ें  अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत

प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी ड्रग्स से जुड़े मामलों में 17 पुलिसकर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका था। ताजा कार्रवाई के बाद बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस के मुताबिक यह कदम पुलिस बल की विश्वसनीयता बनाए रखने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 15 नवंबर 2025 से शुरू किए गए एंटी-चिट्टा अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान में सरकार, प्रशासन और आम लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और इसे जनआंदोलन का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों खासकर युवाओं से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में साझा करें। अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

नोएडा। जेवर में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Fronx Vs Brezza कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट पहली कार खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

अगर आप अपनी पहली SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके मन में जरूर यह सवाल आया होगा...
ऑटोमोबाइल 
Fronx Vs Brezza कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट पहली कार खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

गाजियाबाद में बड़ा जासूसी नेटवर्क का खुलासा, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 और आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और संवेदनशील...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बड़ा जासूसी नेटवर्क का खुलासा, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 और आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा हिरण की सींग बरामद, यात्री से गहन पूछताछ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर एक विदेशी यात्री के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा हिरण की सींग बरामद, यात्री से गहन पूछताछ

अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC में यूपी की 3 बेटियों ने पाई सफलता, योगी सरकार की मुहिम रंग लाई

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देख रहीं, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री   2021...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC में यूपी की 3 बेटियों ने पाई सफलता, योगी सरकार की मुहिम रंग लाई

उत्तर प्रदेश

यूपी में सुरक्षा और स्वावलंबन से बदली 'आधी आबादी' की तस्वीर,18 लाख महिलाएं बनी 'लखपति दीदियां' 

आगरा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर आगरा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
यूपी में सुरक्षा और स्वावलंबन से बदली 'आधी आबादी' की तस्वीर,18 लाख महिलाएं बनी  'लखपति दीदियां' 

सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ के शातिर तस्कर को 143.20 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त   वरिष्ठ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ के शातिर तस्कर को 143.20 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव