झाबुआ: लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही के बाद भ्रष्टाचार की आरोपिता आयुष विभाग की क्लर्क निलंबित

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला कलेक्टर द्वारा विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा जिला आयुष कार्यालय झाबुआ में पदस्थ भ्रष्टाचार की आरोपिता सहायक ग्रेड-2 रत्नाप्रेम पंवार पत्नी नरेन्द्र सिंह पंवार के विरुद्ध दर्ज किए गए प्रकरण के आधार पर कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध गुरुवार को की गई एक बड़ी कार्यवाही में जिले के आयुष कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 रत्नाप्रेम पंवार पर एक पेंशन प्रकरण को निपटाने के एवज में अपने पति के माध्यम से 10,000 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस कार्यालय इंदौर द्वारा अपराध क्रमांक 0/7/2026 के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) नियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण के आधार पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा यह निलंबन कार्यवाही की गई है।
जिला कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार निलंबन अवधि के दौरान श्रीमती पंवार का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय झाबुआ नियत किया गया है। उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां