सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

School Ad

सहारनपुर। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और कुट्टू के आटे के नमूने संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

गौरलब रहे कि नवरात्रि के अवसर पर कुट्टू के आटे, मखाना और चौलाई जैसे विशिष्ट खाद्य पदार्थों की मांग में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है और इसी का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व मिलावटी या असुरक्षित सामग्री बाजार में उतारने का प्रयास करते हैं। देवबंद रोड, ननौता से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में होती है। जिसके मद्देनजर आज खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने देवबंद रोड व नानौता क्षेत्र में छापेमारी की। यहाँ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह द्वारा सघन निरीक्षण किया गया और पवन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान पर जांच की गयी। शिवनाथ सिंह ने प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का एक नमूना संकलित किया। इसके अलावा गंगोह क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद ने प्रभावी कार्रवाई की। यहाँ व्यापारिक गतिविधियों की सघनता को देखते हुए दो प्रमुख स्थानों से नमूने लिए गए। लखनौती रोड पर श्वेता गुप्ता (सरल कॉमर्स) के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया। नवीन मंडी, ननौता रोड पर सुरेश कुमार पुत्र रामपाल के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का दूसरा नमूना संकलित किया गया।

वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी बवाल ये भी पढ़ें  वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी बवाल

अधिकारियों ने बताया कि उपवास के दौरान मखाना एक अनिवार्य खाद्य सामग्री है। इसकी उच्च कीमत के कारण इसमें मिलावट या निम्न स्तर के मखाने को चमकाने के लिए अस्वास्थ्यकर रसायनों के उपयोग की संभावना बनी रहती है।

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा ये भी पढ़ें  सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन पाल ने जनता रोड स्थित प्रमोद गोयल के प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर एक नमूना संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा। इसके अलावा नागल के मुख्य बाजार में दो अधिकारियों ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मुख्य बाजार से कुट्टू के आटे का नमूना संकलित किया। विभागीय अधिकारियों ने चेताते हुए कहा कि पिछले सीजन के बचे हुए कुट्टू के आटे को नए रैपर में पैक करके बेचना एक गंभीर अपराध है।

जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन ये भी पढ़ें  जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

Views: 39

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बहू...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

   अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर में आपसी विवाद ने उस समय खूनी मोड़...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा। जनपद के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद उपजे भारी बवाल और...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

रुड़की: सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा

रुड़की (हरिद्वार)। देहरादून हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद रविवार को एनएसजी कमांडो की...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
रुड़की: सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा

घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और पैनिक बुकिंग में भी गिरावट देखी गई है। यह...
राष्ट्रीय 
घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

   लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बहू...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

   अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर में आपसी विवाद ने उस समय खूनी मोड़...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा। जनपद के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद उपजे भारी बवाल और...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और सनातन धर्म की परंपराओं के संरक्षण हेतु 'श्री कृष्ण सेना' एवं 'राधा वाहिनी'...
उत्तर प्रदेश  शामली  मथुरा 
मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव