डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार को नई उड़ान देने के लिए बीटेक विभाग में अत्याधुनिक ड्रोन लैब स्थापित की जा रही है। इसका उद्घाटन 29 मार्च 2026 को कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। कुलपति ने रविवार को बताया कि यह लैब छात्रों को ड्रोन तकनीक और एयरोस्पेस क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी, जिससे वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होंगे।
यह पहल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक प्रमुख चैलेंज प्रोजेक्ट से प्रेरित है, जिसमें बीटेक छात्र यश राय और पूर्व छात्र प्रांजल पांडेय कार्यरत हैं। इस प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन “ड्रोन मैन ऑफ इंडिया” राहुल सिंह कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे नवाचार और शोध को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह लैब भविष्य में प्रशिक्षण, रिसर्च और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रोजेक्ट्स का प्रमुख केंद्र बनेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां