अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर में आपसी विवाद ने उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने अपनी चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी घंटों तक घर की छत पर हाथ में सिलेंडर और पेट्रोल की बोतल लेकर पुलिस को चुनौती देता रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत और घेराबंदी के बाद आरोपी को पड़ोसी की छत के रास्ते दबोच लिया।
पूजा कर लौट रही बहन को बनाया निशाना
ये भी पढ़ें नोरा फतेही के खिलाफ फतवा: 'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा विवाद, अलीगढ़ के मुफ्ती ने बताया 'गुनाह-ए-कबीरा'जानकारी के अनुसार, खानपुर निवासी जयवीर सिंह और उनके भतीजे नीरू के बीच लंबे समय से प्लॉट में भैंस बांधने को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जयवीर की बेटी रश्मि नवरात्र की पूजा करने के बाद खेतों की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे नीरू ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने बोतल में भरा पेट्रोल रश्मि पर डालकर माचिस से आग लगा दी। युवती की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक उसका चेहरा, हाथ और पेट गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
छत पर सिलेंडर लेकर चढ़ा आरोपी, दी आत्मदाह की धमकी
घटना की सूचना मिलते ही जब अतरौली पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी नीरू घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और हाथ में गैस सिलेंडर लेकर पुलिस को धमकी दी कि यदि कोई पास आया तो वह खुद को आग लगा लेगा या सिलेंडर नीचे फेंक देगा। उसने चिल्लाते हुए कहा, "अगर मैं जेल गया, तो बाहर आकर चचेरे भाई रामनिवास की गोली मारकर हत्या कर दूंगा।"
4 घंटे की घेराबंदी के बाद दबोचा गया
आरोपी के तेवर देखकर मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। करीब 4 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस की एक टीम चुपके से पड़ोसी की छत पर पहुंची और आरोपी को पीछे से दबोच लिया। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि युवती को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुरानी रंजिश और प्लॉट का विवाद
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। शनिवार शाम को भी जयवीर और नीरू के बीच डेयरी पर दूध रखने को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां