सहारनपुर : पेपर फैक्ट्री में मोटर चोरी का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

School Ad

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी गई 47 बिजली मोटर समेत पूरा माल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
 
19 मार्च को गणेश पेपर इंडस्ट्री, सतपुरा के मैनेजर ने फैक्ट्री से 47 बिजली मोटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तालिब पुत्र जरीफ निवासी शाहपुर भगवानपुर, मोहसीन पुत्र इकबाल निवासी ग्राम कुरड़ीखेड़ा बिहारीगढ़, जमील पुत्र शरीफ निवासी ग्राम सिसोना भगवानपुर हरिद्वार, वसीम पुत्र जरीफ निवासी मंगलौर हरिद्वार और परवेज पुत्र याकूब निवासी चोली शाहब्बुद्दीन भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई है, जो हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 बिजली मोटर, एक छोटा हाथी टाटा ऐस, एक मोटरसाइकिल, तीन अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले फैक्ट्री से मोटर चोरी कर जंगल में छिपा दी थी। बाद में उसे बेचने की योजना बनाई थी। आरोपी चोरी के इरादे से फैक्ट्री पहुंचे थे, लेकिन चौकीदार के जागने के कारण वारदात नहीं कर सके। इसके बाद वे पहले से छिपाए गए माल को बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

सहारनपुर। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

बेरूत। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दक्षिणी लेबनान काे लेकर इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली रक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर एवं कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण तथा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

नोएडा। थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल नाले के पास एलिवेटेड रोड से उतरते ही एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

कानपुर। भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाते हुए रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  कानपुर 
रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

सहारनपुर। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

कानपुर। भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाते हुए रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  कानपुर 
रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार को नई उड़ान देने के लिए बीटेक विभाग में अत्याधुनिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

कानपुर। मिशन शक्ति के तहत हमारा फोकस बेटियों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर है। 'नई राह' योजना के माध्यम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव